लाइव न्यूज़ :

खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हीरोइनों को टक्कर दे रही है ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा, फोटो से नजरें नहीं हटा पाएंगे

By गुलनीत कौर | Updated: January 18, 2019 13:52 IST

ईशा नेगी की इन्स्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक ईशा ने दिल्ली के कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की है। ईशा ने एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। पेशे से ईशा टीरियर डिजाइनर है और इन्स्टाग्राम पर ईशा के 65 हजार से भी अधिक फोल्लोवर्स हैं।

Open in App

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत ने भारत आते ही अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया। ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो एक लड़की के काफी क्लोज नजर आ रहे है।

फोटो शेयर करते हुए ऋषभ पंत ने कैप्शन में लिखा, 'मैं बस तुम्हें खुश रखना चाहता हूं, क्योंकि तुम ही मेरी खुशी की वजह हो।' पंत ने फोटो के साथ उस लड़की के बारे में खुलासा नहीं किया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह लड़की उनकी गर्लफ्रेंड है।

भले ही ऋषभ पंत ने उस लड़की के बारे में ना बताया हो लेकिन खुद लड़की ने अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट से सच जाहिर कर दिया। एक और इन्स्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक लड़की का नाम ईशा नेगी है और वह दिल्ली की रहने वाली एक इंटीरियर डिजाइनर है।

ईशा ने अपने इन्स्टाग्राम पर ठीक वही तस्वीर शेयर की है जो पहले ऋषभ पंत ने डाली। फोटो के नीचे ईशा ने कैप्शन में लिखा - 'मेरे हमसफर, मेरे बेस्ट फ्रेंड और मेरी जिंदगी का प्यार'। इस पोस्ट के बाद यह साफ जाहिर हो रहा है कि ईशा और ऋषभ रिलेशनशिप में हैं और एक दूजे को डेट कर रहे हैं। 

कौन हैं ईशा नेगी?

ईशा नेगी की इन्स्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक ईशा ने दिल्ली के कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की है। ईशा ने एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की है। पेशे से ईशा टीरियर डिजाइनर है और इन्स्टाग्राम पर ईशा के 65 हजार से भी अधिक फोल्लोवर्स हैं।

यह भी पढ़ें: लड़की की अलमारी की ये 5 चीजें करती हैं लड़कों को आकर्षित

 

इन्स्टाग्राम पर छाई हुई हैं ईशा नेगी

हजारों की संख्या में फोल्लोवर्स पाने वाली ईशा नेगी की इन्स्टाग्राम पर बेहद खूबसूरत और कुछ हॉट तस्वीरें भी हैं। ईशा की हर तस्वीर पर ढेरों लाइक्स आते हैं। कमेंट्स में हर कोई ईशा की तारीफ़ करता नहीं थकता है।

वैसे ईशा की खूबसूरती है भी काबिल-ए-तारीफ़। प्रोफाइल में ईशा ने कई बार बिना मेकअप की तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनमें उनका बेदाग़ चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। उनकी आंखों की भी जितनी तारीफ़ करें कम है।

ईशा नेगी का फैशन सेंस

ऋषभ पंत की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड का ड्रेस सेंस भी अच्छा है। तस्वीरों में ईशा ट्रेंडी ऑउटफिट में दिख रही हैं। वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक हर ऑउटफिट को फैशन के हिसाब से चुनती हैं। ईशा की सभी तस्वीरों में उन्होंने न्यूड लिपस्टिक का इस्तेमाल किया है जो उन्हें और भी ट्रेंडी लुक देता है।

टॅग्स :ऋषभ पंतरिलेशनशिप टिप्सब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटक्या ऋषभ पंत वास्तव में सलामी बल्लेबाज हैं?, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान से पूछे कई सवाल?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्रिकेटसलामी बल्लेबाज फेल हो रहे पंत, 6 पारी में एक फिफ्टी, 6 पारी और 132 रन

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा