लड़की की अलमारी की ये 5 चीजें करती हैं लड़कों को आकर्षित

By गुलनीत कौर | Published: January 17, 2019 08:17 AM2019-01-17T08:17:28+5:302019-01-17T08:17:28+5:30

टाइट और स्किन फिट जीन्स पहनने से परफेक्ट बॉडी शेप आती है। बॉडी पतली भी लगती है। बॉडी के कर्व्स साफ दिखाई देते हैं जो पूरे लुक को आकर्षक बनाते हैं। 

Things in woman's wardrobe that attracts men towards them | लड़की की अलमारी की ये 5 चीजें करती हैं लड़कों को आकर्षित

लड़की की अलमारी की ये 5 चीजें करती हैं लड़कों को आकर्षित

लड़कियों को फैशन और ब्यूटी के मामले में क्या क्या पसंद है, इसे जानने की दिलचस्पी केवल उन्हीं को होती है। लेकिन लड़कियों की अलमारी में कौन कौन सी चीजें होती हैं, यह जानने की इच्छा लड़के जरूर रखते हैं। ऐसा नहीं है कि लड़के सच में लड़की की अलमारी का सामान देखना चाहते हैं, हमारा मतलब है कि लड़कियों की अलमारी में वे कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें पहनकर लड़की आसानी से लड़के को आकर्षित करती है। आइए जानते हैं क्या हैं वे चीजें:

1) बीच ड्रेस

बीच ड्रेस कहें या सन-ड्रेस, वेकेशन पर पहनी जाने वाली इन ड्रेसेस के दीवाने होते हैं लड़के। ये ड्रेस अमूमन हर लड़की पर जचती है। इस ड्रेस की फिटिंग अगर अच्छी हो तो बॉडी शेप बहुत सुन्दर आती है जो लड़की को आकर्षित बनाती है।

2) स्किन-फिट जीन्स

टाइट और स्किन फिट जीन्स पहनने से परफेक्ट बॉडी शेप आती है। बॉडी पतली भी लगती है। बॉडी के कर्व्स साफ दिखाई देते हैं जो पूरे लुक को आकर्षक बनाते हैं। 

3) स्पोर्ट्सवियर

सिर्फ सेक्सी ड्रेस ही नहीं, स्पोर्ट्सवियर पहनी लड़की भी लड़कों को बहुत पसंद आती है। लड़कियों का ऐसा लुक लड़कों को अपनी ओर खींचता है। इस तरह की लड़की लड़कों को 'कूल' लगती है।

4) साइड स्लिट ड्रेस

लड़की के साथ नाईट डेट पर जाना हो और उसने साइड स्लिट यानी साइड से खुली हुई ड्रेस पहनी हो तो लड़का खुश हो जाता है। इस तरह की ड्रेस में लड़कियां हॉट लगती हैं।

5) टॉम बॉय कैप

लड़कों जैसी टोपी अगर कोई लड़की पहने तो यह भी लड़कों को पसंद आता है। इससे पता चलता है कि बाकी लड़कियों की तरह ये लड़की सिर्फ मेकअप या ग्लैमर की दुनिया में ही नहीं रहती, बल्कि कूल और रिलैक्स भी रहती है। 

Web Title: Things in woman's wardrobe that attracts men towards them

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे