लाइव न्यूज़ :

इंडियन, वेस्टर्न हर लुक में कहर ढाती हैं Miss India Suman Rao, फिटनेस में भी अव्वल, देखें इन्स्टाग्राम तस्वीरें

By गुलनीत कौर | Updated: June 17, 2019 14:24 IST

सुमन 20 वर्ष की हैं और CS की स्टूडेंट हैं। उनके इन्स्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार उनका जन्मदिन 23 नवंबर को आता है।

Open in App

राजस्थान की सुमन राव के सिर फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 का खिताब सजाया गया है। सुमन मात्र 20 वर्ष की हैं। इतनीं कम उम्र में उन्होंने भारत का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट अवार्ड जीता है। सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में सितारों से सजी महफिल के बीच उन्हें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 के खिताब से नवाजा गया। सुमन के अलावा छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव को फेमिना मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का और बिहार की श्रेया शंकर को मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2019 के खिताब से नवाजा गया।

मिस इंडिया वर्ल्ड 2019 का खिताब पाने के बाद सुमन ने एक ऐसी बात कही जिसने वहां बैठे हर शख्स को हैरान कर दिया। सुमन ने कहा, ''जब आप खुद को जीवन में एक विशेष लक्ष्य के लिए समर्पित करते हैं, तो आपके शरीर की नस-नस आपकी जीत के लिए उस दिशा में काम करना शुरू कर देती है।"

कौन हैं सुमन राव?

प्रतियोगिता जीतने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सुमन के बारे में जानने को इच्छुक हो गए हैं, सुमन 20 वर्ष की हैं और CS की स्टूडेंट हैं। उनके इन्स्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार उनका जन्मदिन 23 नवंबर को आता है। हालांकि उन्होंने अपने जन्म का वर्ष यहां नहीं लिखा है। लेकिन मीडिया सूत्रों के मुताबिक सुमन 21 वर्ष की हैं। इन्स्टाग्राम पर फिलहाल उनके 13 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं। 

इन्स्टाग्राम पर सुमन राव का इंडियन लुक

अगर आप सुमन की इन्स्टाग्राम प्रोफाइल देखें तो आपको अधिकतर तस्वीरें इंडियन ऑउटफिट की दिखेंगी। इसमें भी सुमन ने सबसे अधिक लहंगे पहने हैं। ज्यादातर तस्वीरें किसी ना किसी फोटोशूट की लग रही हैं। मगर कारण कुछ भी हो सुमन इंडियन वियर में बेहद खूबसूरत लगती हैं। 

इंडियन ऑउटफिट के अलावा इडियन जूलरी में बहे सुमन खूब जचती हैं। कुछ तस्वीरों में तो सुमन ने लहंगे के साथ ना के बराबर जूलरी पहनी है। इन तस्वीरों में सुमन का सोबर रूप दिखाई दे रहा है।

इन्स्टाग्राम पर सुमन राव का वेस्टर्न लुक

वेस्टर्न में सुमन ने हरा तरह की ड्रेस को कैरी किया है। बॉडीकॉन ड्रेस से लेकर पेंसिल स्कर्ट और इंडो-वेस्टर्न ड्रेस भी पहनी है। अपनी बेहतरीन हाइट और परफेक्ट फिगर के चलते हर तरह की ड्रेस सुमन को सूट करती है।

यह भी पढ़ें: कबीर सिंह के प्रमोशन में हॉट ड्रेसेस पहन कियारा ने जीता फैंस का दिल, सभी ड्रेसेस हैं गर्मियों के लिए परफेक्ट, देखें तस्वीरें

सुमन राव की फिटनेस

इस एक तस्वीर को देखने पर यह जाहिर होता है कि सुंदरता के साथ सुमन अपनी बॉडी का भी खास ख्याल रखती हैं। वे फिटनेस को लेकर सीरियस हैं। इसलिए उनके पेट पर ज़रा भी फैट दिखाई नहीं दे रहा है। सुमन की बाजू और टांगों की शेप भी जाहिर करती है कि वे रोजाना वर्कआउट करती होंगी। 

टॅग्स :मिस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकौन हैं आहाना सिंह?, 'जूनियर मिस इंडिया' में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी

विश्वआखिर क्यों विवादों में रहा मिस यूनिवर्स 2025?, मेक्सिको की फातिमा बॉश पर लगे कई आरोप, जानें कहानी

भारतकौन हैं रेचल गुप्ता, जो मिस ग्रैंड इंटरनेशनल जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

बॉलीवुड चुस्कीMiss India 2024: मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल बनीं ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024’, देखें तस्वीरें

भारतMiss World Pageant 2024: भारत 28 साल बाद 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की करेगा मेजबानी

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो