लाइव न्यूज़ :

Skin Care Tips: अच्छे मॉइस्चराइजेशन से लेकर मिनिमल मेकअप तक, इन 5 टिप्स से त्वचा को गर्मियों के लिए करें तैयार

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 4, 2022 15:15 IST

गर्मी में कठोर किरणें और हानिकारक प्रदूषक जो हवा में रहते हैं पसीने से बढ़ जाते हैं, जिससे कई त्वचा रोग हो सकते हैं, जिन्हें अगर आप नियमित रूप से अपनी त्वचा की देखभाल के नियमों का पालन करते हैं तो रोका इसे जा सकता है। ऐसे में आप गर्मी में होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए अपना एक रूटीन सेट कर लीजिए।

Open in App
ठळक मुद्देगर्मी के मौसम में कभी भी घर के बाहर बिना सनस्क्रीन लगाए न निकलें।चाहे सर्दी हो या गर्मी शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है।

Skin Care Tips: गर्मी के मौसम के साथ ही त्वचा की बहुत सारी समस्याएं भी हो जाती हैं। ऑयली स्किन अधिक ऑयली हो जाती है तो वहीं शुष्क त्वचा रूखी हो जाती है। गर्मी का मौसम आपकी त्वचा के लिए सबसे बड़ा दुश्मन साबित हो सकता है, जिसके कारण पिंपल्स, ब्रेकआउट और रैशेज हो सकते हैं। लेकिन कुछ टिप्स और ट्रिक्स से आप त्वचा की इन समस्याओं को दूर रख सकते हैं।

गर्मी में कठोर किरणें और हानिकारक प्रदूषक जो हवा में रहते हैं पसीने से बढ़ जाते हैं, जिससे कई त्वचा रोग हो सकते हैं, जिन्हें अगर आप नियमित रूप से अपनी त्वचा की देखभाल के नियमों का पालन करते हैं तो रोका इसे जा सकता है। ऐसे में आप गर्मी में होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए अपना एक रूटीन सेट कर लीजिए। ध्यान रखें कि गर्मी के मौसम में कभी भी घर के बाहर बिना सनस्क्रीन लगाए न निकलें। 

-चाहे सर्दी हो या गर्मी शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। आपको गर्मी के मौसम में पैरासरीन बॉडी लोशन खरीदना चाहिए क्योंकि इस मौसम में सोरायसिस और सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस बढ़ जाता है जिससे खुजली और रैशेज हो सकते हैं। इसलिए समर फ्रेंडली लोशन या मॉइस्चराइजर से त्वचा को हाइड्रेट करें। 

-सनस्क्रीन आपकी गर्मियों की स्किन केयर व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सनस्क्रीन चुनते समय विशेषज्ञ यह सुझाव देते हैं कि आप चेक कर लें कि प्रोडक्ट में एसपीएफ 20-50 के बीच है या नहीं। जब भी आप बाहर जाने की योजना बनाएं, तो उसी के अनुसार योजना बनाएं कि आप बाहर निकलने से 1-2 घंटे पहले सनस्क्रीन लगाएं और एक अच्छी मोटी परत लगाएं ताकि यह आपको हानिकारक यूवी किरणों से बचा सके।

-गर्मियों के दौरान छाता और ढीले सूती कपड़े आपकी त्वचा के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, प्राकृतिक/जैविक साबुन आपकी त्वचा के लिए भी चमत्कार कर सकते हैं, इस तथ्य को देखते हुए कि वे एंटीओक्सिडेंट से भरपूर हैं और ग्लिसरीन से भरे हुए हैं।

-एक अच्छा आहार आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में प्रमुख भूमिका निभाता है। अपने शरीर को अच्छे पोषक तत्व खिलाना आपकी त्वचा पर प्रतिबिंबित करेगा, जिससे यह एक प्राकृतिक चमक देगा। इसलिए रसदार फलों को अपने दैनिक आहार में शामिल करें और गर्मी के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखें। मसालेदार और तली हुई चीजों से परहेज करें।

-मिनिमल मेकअप गर्मी के मौसम के लिए एकदम सही है क्योंकि फाउंडेशन और अन्य मेकअप उत्पादों की परतें लगाने से मुंहासे और पिंपल्स हो सकते हैं। गर्मियों के दौरान कम मेकअप और प्राकृतिक मेकअप सबसे अच्छा होता है। हमेशा गैर-कॉमेडोजेनिक उत्पादों का उपयोग करें, वरना मेकअप से मुंहासे, फुंसी और पिगमेंटेशन की वृद्धि होगी क्योंकि गर्मी के मौसम में त्वचा अधिक ऑयली हो जाती है।

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन