लाइव न्यूज़ :

होंठों को लंबे समय तक रखना है खूबसूरत तो इन 5 तरीकों से लगाएं लिपस्टिक

By उस्मान | Updated: March 3, 2018 16:16 IST

अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपिस्टिक लंबे समय तक आपके लिप्स पर लगी रहे, तो आपको इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

Open in App

लिपस्टिक महिलाओं की मेकअप किट का एक बेहद अहम हिस्सा है। इससे चेहरे पर एक अलग ही निखार आ जाता है लेकिन समस्या यह है कि अध‍िकतर महिलाओं को लिपस्ट‍िक लगाने का सही तरीका ही नहीं पता होता। इसका परिणाम यह होता है खानेपीने या कपड़े पहनते समय लिपिस्टिक लिप्स से रिमूव हो जाती है या कुछ घंटों बाद ही अपने आप साफ हो जाती है। अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपिस्टिक लंबे समय तक आपके लिप्स पर लगी रहे, तो आपको ब्यूटी एक्सपर्ट ज्योति नंदन के इन टिप्स को फॉलो करना चाहिए। 

1) लिप्स को एक्स्फोलीऐट और हाइड्रेट करें

होंठों की खराब परतों को हठाने के लिए पहले उन्हें एक्स्फोलीऐट करें। इसके बाद लिप बाम लगाएं ताकि आपके होंठ नरम और कोमल हो जाएं। सॉफ्ट और हेल्दी लिप्स पर लिपिस्टिक लंबे समय तक लगी रहती है।

यह भी पढ़ें- होंठ फटने पर केवल वेसिलीन ही नहीं, ये 5 घरेलू नुस्खे भी आते हैं काम  

2) लिप लाइनर लगाएं

इससे लिपिस्टिक को होंठों से चिपके रहने से मदद मिलती है। लिप लाइनर एक बैरियर की तरह काम करता है, लिप्स के साथ जुड़ा रहता है और होंठों के बाहर धब्बा नहीं बनने देता। इसलिए लिपिस्टिक शेड का लिप लाइनर इस्तेमाल करें। 

3) लिप प्राइमर

लिप प्राइमर आपके लिप कलर को एक बेस देता है जिससे कलर लंबे समय तक बना रहता है। यह आपकी लिपिस्टिक के लिए एक स्मूथ सरफेस बनता है और लिपिस्टिक को धब्बे से बचाता है। लिप प्राइमर में कुछ ऐसे घटक होते हैं, जो आपकी लिपिस्टिक को लंबे समय तक बनाए रखते हैं।  

यह भी पढ़ें- क्यूं हो जाते हैं होंठ काले और कैसे पाएं इनका रंग वापस, जानें 4 प्राकृतिक उपाय

4) टिश्यू पेपर से सोखना

यह एक प्रभावी तरीका है। इससे एक्स्ट्रा ऑयल को सोखने और लिपिस्टिक को धब्बे से रोकने में मदद मिलती है। पहले लिप्स पर लिपिस्टिक के पतली लेयर लगाएं। फिर एक साफ टिश्यू को कुछ सेकंड के लिए लिप्स के बीच रखें और प्रेस करें। उसके बाद उसी लिपिस्टिक की दूसरी लेयर लगाएं। 

5) पाउडर लगाएं

लिपिस्टिक लगाने के बाद एक टिश्यू पेपर अपने लिप्स पर रखें। अब ब्रश पर थोड़ा पाउडर लें और धीरे से टिश्यू पेपर के ऊपर रखकर दबाएं। टिश्यू पेपर हटा दें और लिपिस्टिक की दूसरी लेयर लगाएं।

(फोटो- Pixabay) 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन