लाइव न्यूज़ :

ये है भारत में बनने वाली वो खास साड़ी जिसकी नकल करने पर हो सकती है जेल, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश!

By मेघना वर्मा | Updated: January 25, 2020 10:16 IST

देश ही नहीं विदेशी महिलाओं को भी साड़ियां अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। वैसे तो देशभर में तरह-तरह की रंग-बिरंगी साड़ियां मिलती हैं मगर यहां की पटोला साड़ी बेहद खास मानी जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देप्योर सिल्क से बनीं ये साड़ियां ऑर्डर देने के बाद करीब 4 से 6 महीने में बनकर तैयार होती हैं। ये भारत की सबसे कीमती साड़ियों में शुमार हैं।

भारत देश कला और संस्कृति का देश हैं। यहां के लोगों में जितने संजीदा हैं उनके अंदर के गुण उतने ही बेहतरीन है। पूरे देश में अपनी हस्तकला के लिए जाना जाने वाला ये देश अपने अंदर बहुत सी संस्कृतियों को समेटे हुए है। भारत देश की पहचान यहां के रंग-बिरंगे परिधानों खासकर साड़ियों से भी है। 

देश ही नहीं विदेशी महिलाओं को भी साड़ियां अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। वैसे तो देशभर में तरह-तरह की रंग-बिरंगी साड़ियां मिलती हैं मगर यहां की पटोला साड़ी बेहद खास मानी जाती है। इसकी बनावट से लेकर इसकी कीमत सभी खास है। इस साड़ी का बिजनेस बाकी किसी भी बिजनेस से बिल्कुल अलग है। रोर की एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया ये भी जाता है कि इस साड़ी के डिजाइन्स का कोई नकल कर ले तो उसे जेल भी हो सकती है। 

आइए आपको बताते हैं भारत की परंपरा से जुड़ी इसी साड़ी के बारे में। साथ ही जानिए साड़ी का कीमत, इसे बनाने का तरीका, इसका इतिहास और सब कुछ।

गुजरात के पाटन में बनकर होती है तैयार

पटोला साड़ियों का इतिहास 900 साल पुराना बताया जाता है। इस आर्ट की चर्चा देश ही नहीं विदेश में भी होती है। खास बात ये है कि इस साड़ी का कोई इंडस्ट्रियल बिजनेस नहीं है। ये सिर्फ ऑर्डर के बाद ही बनाई जाती हैं। पूरे देश में केवल 3 परिवार ही हैं जो इस बिजनेस से जुड़े हुए हैं। ये तीनों ही परिवार पाटन(गुजरात) के हैं। 

4 से 6 महीनों में बनकर होती है तैयार

प्योर सिल्क से बनीं ये साड़ियां ऑर्डर देने के बाद करीब 4 से 6 महीने में बनकर तैयार होती हैं। ये भारत की सबसे कीमती साड़ियों में शुमार हैं। जिनमें गुजरात की हस्तकला का बेशुमानर नमूना मिलता है। बताया जाता है कि 11वीं सदी में राजा भीमदेव की मृत्यु के बाद रानी उदयमती ने उनकी याद में एक बावली की निर्माण करवाया था। जिसे रानी की वाव के नाम से जाना जाता है। 

इस वाव में वास्तुकला का बेजोड़ नमूना देखने को मिलता है। जिसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर में भी शामिल किया गया है। इसकी दीवारें मारू-गर्जर शैली में उकेरी गई हैं। इसी पैटर्न को आप पटोला साड़ियों की डिजाइन में उकेरा हुआ देख सकते हैं। अलग-अलग रंगों और धागों में पिरोई यह साड़ी बेहद खूबसूरत होती हैं। 

कीमत सुनकर उड़ा जाएंगे होश

पूरी तरह हैंडमेड साड़ी की  मिनिमन डेढ लाख रुपए से शुरू होकर 4 लाख रुपए तक होती है। पटोला आर्ट इतनी ज्यादा अनमोल है कि 1934 में भी एक पटोला साड़ी की कीमत 100 रुपए थी। पटोला साड़ी को लेकर एक और इतिहास फेमस है। बताया जाता है कि  12वीं शताब्दी में सोलंकी वंश के राजा कुमरपाल ने महाराष्ट्र के जलना से बाहर बसे 700 पटोला वीवर्स को पाटन में बसने के लिए बुलाया और इस तरह पाटन पटोला की परंपरा शुरू हुई। 

राजा अक्‍सर विशेष अवसरों पर पटोला सिल्‍क का पट्टा ही पहनते थे। पाटन में केवल तीन ऐसे परिवार हैं, जो ओरिजनल पाटन पटोला साड़ी के कारोबार को कर रहे हैं और इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। इस विरासत को जीआई टैग भी मिला हुआ है।

टॅग्स :फैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल