लाइव न्यूज़ :

सर्दियों में इन तरीकों से पहनें साड़ी और खुद को रखें गर्म

By IANS | Updated: January 22, 2018 10:35 IST

स्मार्ट लुक के लिए आप साड़ी के साथ क्लासी ट्रेंच कोट भी पहन सकती हैं। स्टाइलिश दिखने के लिए आप निटेड (बुनाई वाले) मफलर लपेट सकती हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए यह बेहतरीन पहनावा है। 

Open in App

अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है, लेकिन सर्द मौसम के चलते आप इसे नहीं पहन पा रही हैं, तो फिर आप इसके साथ लॉन्ग कोट, जैकेट पहनकर खुद को गर्म रख सकती हैं और साथ ही स्टाइलिश लुक भी पा सकती हैं। शॉप क्लूज (कैटेगरीज) की वरिष्ठ निदेशक रितिका तनेजा ने सर्दी के मौसम में साड़ी पहनने के संबंध में ये सुझाव दिए हैं 

1. सर्दियों में साड़ी के ऊपर आप जैकेट या लॉन्ग कोट या वेलवेट कोट पहन सकती हैं, जो आपको फैशनबल लुक देने के साथ ही गर्म भी रखेंगे। प्लेन साड़ी के ऊपर पहनने के लिए ब्रोकेड या कढ़ाई वाले जैकेट का चयन करें। 

2. साड़ी या जैकेट अलग-अलग रंग के पहनें या एक ही कलर के अलग टोन के जैकेट या साड़ी पहनें, जिससे आपको एक अलग लुक मिलेगा। 

3. सर्द हवाओं से बचने के लिए आप स्कार्फ के बजाय हाई-नेक ब्लाउज या साड़ी के ऊपर स्वेटर पहन सकती हैं। सितारा या मनके लगे स्वेटर या थोड़ी चमक-दमक वाले स्वेटर आपकी साड़ी के ऊपर बेहद जंचेंगे। 

4. कॉटन साड़ी के ऊपर आप चाहें तो फॉर्मल काले या ग्रे रंग के जैकेट पहन सकती हैं। 

'लाइमरोड' में इन-हाउस स्टाइलिस्ट नताशा टेट ने भी इस संबंध में सुझाव दिए हैं : 

5. स्मार्ट लुक के लिए आप साड़ी के साथ क्लासी ट्रेंच कोट भी पहन सकती हैं। स्टाइलिश दिखने के लिए आप निटेड (बुनाई वाले) मफलर लपेट सकती हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए यह बेहतरीन पहनावा है। 

6. अपनी पसंदीदा साड़ी के ऊपर आप वुलन टर्टल नेक ब्लाउज या स्वेटर भी पहन सकती हैं। साड़ी के ऊपर अलग रंग का ब्लाउज पहनें। आप हल्के गुलाबी रंग की साड़ी के ऊपर गहरे गुलाबी रंग का टर्टल नेक स्वेटर पहन सकती हैं। 

7. साड़ी के साथ आप चाहें तो हल्का पीला, नेवी या क्लासी ब्लैक रंग के ऊनी वाटरफॉल श्रग भी पहन सकती हैं। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशनविंटर्स टिप्सशीतकालीन सत्रसर्दीकाजोल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया