लाइव न्यूज़ :

5 स्टेप्स में पाएं नैचुरली ग्लोइंग स्किन, रोजाना फॉलो करें ये टिप्स

By गुलनीत कौर | Updated: February 27, 2018 10:17 IST

Glowing skin Tips in Hindi: ठंडे या अधिक गर्म पानी से मुंह ना धोएं। हमेशा सामान्य पानी का इस्तेमाल करें।

Open in App

त्वचा को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए लडकियां महंगे क्रीम से लेकर होम रेमेडीज और डाइट में कैसे बदलाव लाए जाएं, इन सभी बातों पर ध्यान देती हैं। सभी नहीं तो कम से कम क्रीम और कॉस्मेटिक में क्या चुना जाए इसका ख्याल हर लड़की रखती है। लेकिन आज हम आपको 5 स्टेप्स बताएंगे जिन्हें अगर आप रोजाना फॉलो करेंगी तो आपकी स्किन हमेशा ग्लोइंग और फ्रेश दिखेगी।

1. भाप लें: हम कितना ही चेहरा धो क्यूं ना लें लेकिन फिर भी चेहरे के रोमछिद्रों की गदंगी को साफ करना मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में 5 से 10 मिनट भाप लें। आप चाहें तो भाप लेने वाले पानी में खास ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 

2. चेहरा साफ रखें: भाप लेने के बाद चेहरा साफ करें। दिन में कम से कम 3 से 4 बार अपना चेहरा फेसवाश से धोएं। आपकी स्किन को जो फेसवाश सूट करता हो उसी का इस्तेमाल करें। थोड़े-थोड़े दिनों में फेसवाश बदलने की भूल ना करें। 

3. नार्मल पानी से धोएं: अधिक ठंडे या अधिक गर्म पानी से मुंह ना धोएं। हमेशा सामान्य पानी का इस्तेमाल करें। यह आपकी स्किन के रोमछिद्रों को खोलने में मदद करता है और गंदगी को साफ करता है। 

4. क्रीम लगाएं: चेहरा धोने के साफ साफ कपड़े से साफ कर लें और फिर आपकी स्किन टाइप के अनुसार क्रीम का इस्तेमाल करें। हल्के हाथों से चेहरे पर क्रीम या मॉइस्चराइजर लगाएं। 

5. रोजाना एक्सरसाइज करें: रोजाना सुबह या शाम के समय एक्सरसाइज जरूर करें, व्यायाम करने से चेहरे से पसीना निकलता है जो स्किन पर ग्लो लाता है। व्यायाम के अलावा सैर भी कर सकती हैं। यह आपको नेचुरल ग्लो दिलाने में मदद करेगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन