लाइव न्यूज़ :

आंखों की शेप के हिसाब से लगाएंगी आई लाइनर तो चेहरा दिखेगा अट्रैक्टिव

By मेघना वर्मा | Updated: February 23, 2018 12:10 IST

बादामी शेप की आखों वाले लड़कियों को आंख की शुरुआत से हीआई लाइनर को पतला करते हुए लगाना चाहिए और आंख के अंत तक इसे पतला ही रखना चाहिए।

Open in App

आई लाइनर ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में से एक है जो आपके लुक को कम समय में पूरा बदल देते हैं। मगर कुछ महिलायें ऐसी भी हैं जिनका मानना है कि उनके ऊपर आई लाइनर अच्छा नहीं लगता। इसका सीधा सा कारण ये है कि वो आपनी आंखों के हिसाब से आई लाइनर लगाना नहीं जानती हैं। साधारण दिनों में ऑफिस या मार्केट जाते हुए हम बिना सोचे-समझे बस यूं ही अपनी आंखों पर आई लाइनर लगा लेते हैं लेकिन आई लाइनर लगाना भी अपने आप में बड़ा ही टेकनिकल काम है। अपनी आंखों के हिस्साब से आई लाइनर को चुनकर आप अपनी खूबसूरत आंखों को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।   

1. बादामी शेप की हैं आपकी आंखे

अगर आपकी आंखें बादामी शेप की हैं तो आपको आई लाइनर लगाने में खास ध्यान रखना चाहिए। अपनी आंख की शुरुआत से आप आई लाइनर को पतला कर के लगाएं और आंख के अंत तक इसे पतला ही रखें। लिक्विड आई लाइनर का उपयोग करते समय आप उसे पतला ही लगाएं और अपने आंख से कुछ बाहर तक इसे पतले वे में ही बाहर ले जाएं और उसका विंग बनाए

2. अगर आपकी हैं गोल आंखें

गोल आंख वाली लड़कियों के चेहरे का फोकस उनकी आंखें ही बन जाती हैं, इसलिए इन लड़कियों को अपनी आंखों को हमेशा सुन्दर बनाए रखना चाहिए। गोल आंखों वाली महिलाओं को अपनी आंखों पर "वी" शेप में आई लाइनर लगाना चाहिए। आंखों के बाहरी हिस्से में विंग को ना ही बनाए तो बेहतर होगा। इसके बजाय आप अपनी आंखों के ऊपर ही मोटे से लेयर के साथ आई लाइनर लगायें। 

3. मोनोलिड आई शेप वालों को रखना चाहिए ख़ास ध्यान

अगर आपकी आंखें भी मोनोलिड शेप की हैं तो आपको अपनी आंखों पर मोटा आई लाइनर लगाना चाहिए। कोशिश करें कि अपनी आंख के बाहर विंग को ना लगाएं। ये आपकी आंख को और छोटा दिखाएंगी।

4. हुडेड है अगर आपकी आंख

हुडेड आंखे वो होती हैं जिनके आंखों के ऊपर एक्स्ट्रा स्किन होती है। ऐसी आंख वाली महिलाओं को अपने आंख पर स्मोकी मेकअप करना चाहिए और आंखों की लिड पर आई लाइनर लगाना चाहिए। कोशिश करें की अपनी आंखों के बहार तक विंग ना बनाएं। 

5. उठी हुई हैं आपकी आंखें

अगर आपकी आंखें आपके फेस पे उभरी हुई या उठी हुई हैं तो आप पर भी स्मोकी मेकअप बहुत अच्छा लगेगा। आपको अपनी आंख पर पतले से शुरू करते हुए मोटा आई लाइनर लगाना चाहिए और आंख के अंत में मोटा सा बाहर जाता हुआ विंग बनाना चाहिए। 

6. अगर आपकी आंखें हैं झुकी हुई

अगर आपकी आंखे झुकी हुई सी हैं तो आपकी आंखों पर मोटा सा विंग अच्छा लगेगा। ध्यान देने वाली बात ये है कि आप को याई लाइनर पतला ही रखना है और आंखों के कॉर्नर पर भी पता विंग ही लगाना चाहिए। 

अब आप ऑफिस जा रही हों या मार्केट, पार्टी हो घर का कोई इवेंट अब आप अपनी आंखों के हिसाब से आई लाइनर लगा कर आप खुद को और भी खुबसूरत दिखा सकती हैं। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

पूजा पाठHoli 2026: सिंपल सफेद कुर्ते को बनाएं डिजाइनर आउटफिट, होली पर स्टाइलिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 कॉन्ट्रास्ट दुपट्टे

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: एथनिक पहनकर हो गई हैं बोर, तो इस करवा चौथ पहनें इंडो वेस्टर्न आउटफिट; लगेंगी कमाल