लाइव न्यूज़ :

क्या आपके बाल भी बहुत उलझते हैं, इन 5 तरीकों से करें ठीक

By गुलनीत कौर | Updated: November 14, 2018 09:22 IST

सही केयर ना मिलने की वजह से जब बाल अधिक डैमेज होने लगते हैं तो वे उलझते ज्यादा हैं। इसलिए समय रहते बालों को ट्रिम जरूर करवा लेना चाहिए।

Open in App

बालों के टूटने, झड़ने, सफेद होने के अलावा महिलाएं बालों से जुड़ी एक और समस्या से परेशानी रहती हैं। ये है बालों के बार बार उलझने की समस्या। जिन महिलाओं के बाल लंबे और घने होते हैं, उन्हें ये परेशानी सबसे अधिक होती है। बालों के अधिक उलझने से भी कंघी करते समय बाल वे ज्यादा टूटते हैं, जिस वजह से बालों के वॉल्यूम पर भी असर होता है। 

अगर आप भी बालों के अधिक उलझने की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहती हैं तो सबसे पहले आपको समझना होगा कि आपके बाल इतना उलझते क्यूं हैं। तभी आप इसका सॉल्यूशन भी खोज पाएंगी। तो आगे जानें कारण और सुझाव:

डैमेज बाल

सही केयर ना मिलने की वजह से जब बाल अधिक डैमेज होने लगते हैं तो वे उलझते ज्यादा हैं। इसलिए समय रहते बालों को ट्रिम जरूर करवा लेना चाहिए। ट्रिमिंग से बालों के एंड्स पर मौजूद डैमेज बाल निकल जाते हैं और बालों का उलझना कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें: इस चीज को पानी में डालकर धोएं बाल, फिर करें शैम्पू, इसके बाद देखें कमाल !

रूखे बाल

बालों में रूखेपन की वजह से भी वे अधिक उड़ते और एक दूसरे से उलझते हैं। इसके इलाज के लिए बालों में शैम्पू के बाद कंडीशनर जरूर लगाना चाहिए। कंडीशनर जितना अधिक क्रीमी होगा उतना ही ज्यादा फायदा मिलेगा।

मॉइस्चर की कमी

बाल जब अपनी प्राकृतिक नमी खोने लगते हैं तो वे बेजान और हलके हो जाते हैं। जिस वजह से उनका उलझाना और फिर टूटना-झड़ना एक कॉमन समस्या बन जाती है। इसके समाधान के लिए पूरे बालों में ना सही, लेकिन बालों के एंड्स में हर दूसरे तेल जरूर लगाएं। 2 से 3 घंटे रखें और फिर इन बालों को शैम्पू कर लें। 

आपका तकिया

आप रात में सोते समय किस तकिये का इस्तेमाल करती हैं इसका भी आपके बालों पर असर पड़ता है। ध्यान दें कि आपके तकिये पर कॉटन का कवर चढ़ा हो। इस ताराग के कपड़े में बाल कम उलझते हैं। रात में सोते समय कोशिश करें कि बालों को बांधकर सोएं।

उलझे हुए बालों को ऐसे करें ठीक:

- जब आपके बाल अधिक उलझ जाएं तो उसमें पतले सिरे वाली कंघी की बजाय मोटी कंघी का इस्तेमाल करें। ये बालों की उलझन को भी निकालेगी और कंघी करते समय बाल कम टूटेंगे- बालों की उलझन को सॉल्व करने के लिए कंघी से पहले अपनी उंगलियों का इस्तेमाल करें। अपने उंगलियों से ही धीरे धीरे इन उलझनों को सुलझाएं और अंत में कंघी का इस्तेमाल करें- उलझे हुए बालों में कंघी करते समय बालों के एंड्स से शुरुआत करें। ऊपर से शुरू करेंगी तो उलझने नीचे इकठ्ठी को जायेंगी जिससे अधिक बाल टूटते हैं- संभव हो तो इन उलझनों को निकालते समय पहले तेल का इस्तेमाल कर लें। ऑइल से बाल सॉफ्ट हो जाएंगे और उलझने आसानी से निकल जाएंगी

टॅग्स :हेयर केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

स्वास्थ्यबरसात के मौसम में बालों का टूटना-झड़ना रोकने का घरेलू इलाज, करें इन 3 चीजों का इस्तेमाल

स्वास्थ्यHoli 2025: पक्के रंग से होली खेलने के बाद कैसे हटाएं रंग? नेचुरल तरीके से मिनटों में करें साफ, बरकरार रहेगा ग्लो

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन