लाइव न्यूज़ :

रोजाना की गई ये 6 गलतियां बालों को बनाती हैं कमजोर

By गुलनीत कौर | Updated: June 20, 2018 14:13 IST

आप कहीं जाने के लिए कितनी ही जल्दी में क्यों ना हों, बालों में कंघी आराम से करनी चाहिए।

Open in App

स्किन की तरह ही आजकल लोग बालों का भी बहुत ख्याल रखते हैं।  इसलिए बालों पर लग्न्हे वाले किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसे परखते हैं, लोगों से सलाह लेते हैं और इसके बाद इसे बालों पर अप्लाई करते हैं।  लेकिन फिर भी रोजाना लोग कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे उनके बाल कमजोर हो जाते है और टूटने-झड़ने लगते हैं।  चलिए आपको बताते हैं उन गलतियों के बारे में जिनके चलते हमारे बालों की प्राकृतिक खूबसूरती खराब होती है।  

1. गर्म पानी से हेयर वॉश

सर्दी का मौसम हो या गर्मी, कुछ लोगों को गर्म पानी से नहाने की आदत होती है।  इससे थकान जल्दी दूर होती है।  ऐसे लोग बालों को भी गर्म पानी से ही धोते हैं।  लेकिन गर्म पानी से बाल धोने से बालों का प्राकृतिक तेल और पोषण सब निकल जाता है।  इसलिए हमेशा नार्मल या फिर ठंडे पानी से ही बाल धोने चाहिए।

2. बाल पोंछने वाला तौलिया

बाल धोने के बाद अमूमन सभी लोगों को यह आदत होती है कि वे तौलिये से बालों को मसलते हैं, झाड़ते हैं और फिर कुछ देर तौलिये में बाल बाँध लेते हैं ताकि सारा पानी तौलिये द्वारा सोख लिया जाए।  लेकिन बाल सुखाने के लिए खास माइक्रो-फाइबर तौलिये का इस्तेमाल करना चाहिए।  अन्य तौलिये से बाल अधिक टूटते और झड़ते हैं।  

3. शैम्पू का अधिक इस्तेमाल

आजकल मार्केट में ड्राई शैम्पू आ गए हैं।  अक्सर लड़कियां समय की कमी होने के कारण इसका इस्तेमाल करती हैं ताकि बाल फ्रेश दिख सकें।  लेकिन  जल्दबाजी में किया गया यह काम बालों को नुकसान पहुंचाता है।

इन 5 आसान उपायों से उमस वाले मौसम में भी पाएं सुन्दर और मजबूत बाल

4. कंघी करने का गलत तरीका

आप कहीं जाने के लिए कितनी ही जल्दी में क्यों ना हों, बालों में कंघी आराम से करनी चाहिए।  जल्दी-जल्दी में कंघी करने से बाल अधिक टूटते हैं।  एक और बात, बाल धोने के ठीक बाद भी कंघी ना करें, इससे बाल कमजोर बनते हैं।

5. तकिया

जिस तकिये पर आप रात भर सोते हैं, वह भी आपके बालों को प्रभावित करता है।  तकिये का कवर, उसकी बनावट, सभी का बालों पर असर होता है।  हमेशा साफ और सॉफ्ट तकिये का इस्तेमाल करें। 

6. कसकर बाल बाधने की आदत

अगर आपकी आदत भी बालों को कसकर बांधकर रखने की है, तो इसे तुरंत बदल डालें।  बालों को जरूरत से अधिक खींचकर बांधने से बाल जड़ों से टूटने लगते हैं और नए बाल आने में बहुत समय भी लगता है।  

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन