लाइव न्यूज़ :

Eid Ul Fitr 2023: ईद के मौके पर पाना चाहते हैं सबसे प्यारा लुक तो इन सेलिब्रिटी से लें आउफिट इंस्पिरेशन, दिखेंगी सबसे स्पेशल

By अंजली चौहान | Updated: June 27, 2023 16:17 IST

इस वर्ष ईद के मौके पर आप इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक से प्रेरणा ले सकती हैं ये आपको ईद के मौके पर सबसे खूबसूरत बनने में मदद करेगा।

Open in App

Eid Ul Fitr 2023: इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों का सबसे खास त्योहार बकरीद या ईद-अल-फितर बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। ऐसे में त्योहार के लिए पहले से लोगों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

ईद के मौके पर सभी तैयार होकर अपनों से मिलते-जुलते हैं और एक-दूसरे के साथ अपना त्योहार यादगार बनाते हैं। ईद के मौके पर सब कोशिश करते हैं कि वह सबसे ज्यादा खूबसीरत दिखें और महफिल की जान बन जाए लेकिन इसके लिए हमारे पास आइडिया की कमी होती है।

ऐसे में अगर इस साल ईद के लिए आप कुछ स्पेशल पहनना चाहती हैं तो बॉलीवुड की हसीनाओं से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 

सारा अली खान से लेकर कीर्ति सनोन समेत कई एक्ट्रेस अपने एथनिक लुक से सबके हश उड़ा देती हैं। आइए सेलिब्रिटी-प्रेरित पोशाक विचारों पर एक नज़र डालें जो आपको इस विशेष अवसर के लिए एक शानदार लुक बनाने में मदद करेंगे...

सारा अली खान

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा अपने अलग-अलग लुक से सबका दिल जीत लेती है। फैशन पसंद सारा इंडियन से लेकर वेस्टन हर तरह के कपड़ों में नजर आती है। ईद के मौके पर उनके अनेक सूटों में से आप चाहे सफेद सूट पहन सकते हैं नहीं तो उनका कलरफुल लुक से भी प्रेरणा ले सकते हैं। इस बार आप बेबी पिंक कलर का सूट सेट पहन सकते हैं ये आउटफिट एथनिक और वेस्टन दोनों की झलक देगा।

दिया मिर्जा

दिया मिर्जा बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा हैं। वो अपने स्टाइलिश लुक से फैन्स के दिलों को अक्सर चुरा लेती हैं। कम्फर्टेबल ओर सादगी भरे लुक के लिए आप दिया के लुक को अपना सकते हैं। न्यूड मेकअप के साथ दीया के आउटफीट में आप सबसे ज्यादा गॉर्जियस दिखने वाली है।

कृति सनोन

कृति सेनन अपने हर परिधान में शालीन और शालीनता के साथ नजर आती हैं। इस साल ईद के मौके पर अगर आप प्रिंट में कुछ पहनना चाहती हैं तो कृति के इस ब्लैक फ्रॉक सूट को पहन सकती है। रेड लिपस्टिक के साथ ब्लैक कलर का आउटफिट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।

हुमा कुरैशी

बॉलीवुड की बिदांस डीवा हुमा कुरैशी हमेशा अपने आउटफिट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस साल जून महीने की बकरीद के मौके पर आप हुमा का ब्लू और वाइट प्रिंट सूट पहन सकती है। इस लुक से प्रेरणा लेकर आप अपना ईद पर सबसे खूबसूरत लुक पा सकती है। चूंकि ईद जून के महीने में हैं ऐसे में आप एक कम्फर्टेबल और सादगी भरा लुक चाहती है तो हुमा के इस लुक को जरूर ट्राई करें।

गौहर खान 

गौहर खान के सूट कलेक्शन की बात करें तो ऐसा कोई सूट नहीं जो आप ईद के मौके पर नहीं पहन सकते। हालांकि, इस ईद आप ग्रीन कलर का सूट लुक ले सकते हैं।गौहर खान का ग्रीन सूट लुक पूरी लाइमलाइट बटोर रहा है। एक्ट्रेस ने इस ग्रीन लुक को हैवी वर्क दुप्पटे से स्टाइल किया है। ये लुक सिंपल सोवर के साथ काफी ग्लैमरस भी है। 

टॅग्स :ईदफैशनबॉलीवुड अभिनेत्रीत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारतबिहार: ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, नहीं पहुंचे ईदगाह, बना चर्चा का विषय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो