लाइव न्यूज़ :

घर पर बनाएं फ्रेश एलोवेरा जेल, लंबे समय तक चलाने के लिए मिलाएं ये 3 चीजें

By गुलनीत कौर | Updated: June 17, 2019 12:28 IST

फ्रेश एलोवेरा जेल इस्तेमाल करने का कोई नुकसान नहीं है और अगर इसमें खास चीजें मिला दी जाएं तो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

Open in App

एलोवेरा जेल मार्केट में आसानी से मिल जाता है। यह अधिक महंगा भी नहीं होता। इसमें अलग अलग वैरायटी भी आती है। आजकल तो स्किन के अनुसार भी एलोवेरा जेल मिलता है ताकि आप आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें। मगर फ्रेश एलोवेरा जेल चाहिए हो तो एलोवेरा की जड़ का ही इस्तेमाल करना चाहिए। यह अधिक असरदार भी होता है। 

लेकिन अक्सर कुछ लोग यह शिकायत करते हैं कि क्या फ्रेश एलोवेरा जेल निकालना स्किन के लिए सही होता है? क्या ये मार्केट के जेल से बेहतर होता है? क्या बिना किसी केमिकल प्रोसेस के इस जेल का इस्तेमाल करना सही है? तो जवाब है हां, फ्रेश एलोवेरा जेल इस्तेमाल करने का कोई भी नुकसान नहीं है। दिक्कत केवल इतनी है कि यह अधिक समय तक चलता नहीं है।

इस जेल को एलोवेरा की जड़ से निकालने के बाद तुरंत इस्तेमाल करना होता है। क्यूंकि कुछ घंटों के बाद ये इस्तेमाल करने लायक नहीं रहता है। लेकिन इसका भी एक सॉल्यूशन है। अगर आप इस जेल में कुछ चीजें मिलाकर इसे फ्रिज में रख दें तो आप इसे घंटों बाद तो क्या, आने वाले कुछ दिनों तक भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आगे जानें जेल बनाने का तरीका।

यह भी पढ़ें: रोज सुबह नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं ये एक चीज, कभी नहीं पड़ेगी फेशियल की जरूरत

घर पर ऐसे बनाएं एलोवेरा जेल:

- सबसे पहले अपने हाथ धो लें- इसके बाद एलोवेरा के पौधे से एक स्टेम तोड़ लें- इसे कुछ देर ऊपर की दिशा में रख दें ताकि गाढ़ा जेल अपने आप निकल जाए (ये इस्तेमाल लायक नहीं होता)- जब कुछ जेल निकल जाए तो एलोवेरा की ऊपर की स्किन को चाकू से धीरे धीरे निकालें- ध्यान रहे कि आपको स्किन को काफी पतला निकालना है, इसे साथ जेल नहीं निकलना चाहिए- स्किन अलग करने के बाद एक चम्मच लें और उससे जेल निकाल लें- इस जेल को कांच के एक बाउल में डालें- अब इसमें चुटकी भर विटामिन-सी का पाउडर और विटामिन-ई के तेल की कुछ बूंदें डाल दें- चाहें तो थोड़ा एसेंशियल ऑइल भी मिला सकते हैं- इन चीजों को मिलाने से ही यह जेल अधिक समय तक चलता है- सब चीजें मिलान एके बाद जेल को शीशे की बोतल में डालकर बंद करके फ्रिज में रख दें- ठंडा होने पर फ्रेश एलोवेरा जेल इस्तेमाल के लिए तैयार है

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन