लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में नहाते समय पानी में मिलाएं ये एक चीज, त्वचा को मिलेगी ताजगी और खूबसूरती

By गुलनीत कौर | Updated: June 30, 2019 06:48 IST

Open in App
ठळक मुद्देकोकोनट मिल्क में विटामिन-सी, ई और बी6 होता हैयह मिल्क आयरन, मैग्नीशियम और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर हैकोकोनट मिल्क स्किन को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करता है

गर्मी रोजाना बढ़ती चली जा रही है, ऐसे में एयर कंडीशनर की हवा से बाहर निकलने का मन ही नहीं करता है। लेकिन ऐसा कर पाना मुमकिन नहीं होता है। किसी ना किसी काम से हमें बाहर की तपती धूप का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों को तो दिनभर ही धूप में गुजारना पड़ता है। ऐसे में उनकी त्वचा पर टैनिंग हो जाती है।

ये टैनिंग स्किन को बुरी तरह से डैमेज करती है। त्वचा की ऊपरी लेयर के स्किन सेल्स नष्ट हो जाते हैं जिन्हें रिमूव ना किया जाए तो ये यहां टैनिंग की परत बना लेते हैं। ऐसे में लोग टैनिंग दूर करने के लिए फेस पैक, सनस्क्रीन जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके अलावा आप नहाकर भी टैनिंग और गर्मी की हीट से राहत पा सकते हैं। 

गर्मियों में कोकोनट मिल्क बाथ

गर्मियों के मौसम में कोकोनट मिल्क से नहाएं। कोकोनट मिल्क में विटामिन-सी, ई और बी6 होता है। इसके अलावा आयरन और मैग्नीशियम भी होता है। यह मिल्क एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है। इतनी सारी चीजें मिलकर त्वचा को रिपेयर करने और टैनिंग दूर करने का काम करती हैं। साथ ही स्किन को हाइड्रेट भी करती हैं।

यह भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा के 5 ब्यूटी सीक्रेट्स जो हर 40 प्लस महिला की त्वचा को बनाएं यंग एंड ब्यूटीफुल

ऐसे करें मिल्क बाथ

कोकोनट मिल्क से नहाने के लिए पहले आपको कुछ तैयारी करनी होगी। सबसे पहले एक बाउल में कम से कम 2 कप कोकोनट मिल्क डाल लें। अब इसमें थोड़ा शहद और लैवेंडर ऑइल की कुछ बूंदें भी डालें। अगर आपको लैवेंडर ऑइल की महक पसंद है तो इसे अधिक भी डाल सकते हैं। लैवेंडर ऑइल ना हो तो गुलाब जल का इस्तेमाल करें।

अब बाउल में डाली इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। जब शहद दूध में अच्छी तरह घुल जाए तो इस मिक्सचर को पानी भरी बाल्टी में डाल दें। अब कोकोनट मिल्क बाथ के लिए आपका पानी तैयार है। बदन पर साबुन लगाने के बाद अंत में इस पानी का इस्तेमाल करते हुए नहाएं। अगर नहाने के बाद अंत में त्वचा चिपचिपी लगे, तो बॉडी पर थोड़ा नार्मल पानी डाल लें।

टॅग्स :स्किन केयरघरेलू नुस्खेब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन