लाइव न्यूज़ :

Diwali 2019: सिर्फ 900 रु में पाएं एक्ट्रेस मौनी रॉय जैसा गॉर्जियस लुक, अपनाएं ये साड़ी टिप्स

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 19, 2019 16:10 IST

Diwali Shopping Festival: अगर आप डिस्काउंट ऑफर में अच्छे कपड़े खरीदना चाहती हैं तो आप Amazon के Great Indian Festival Sale का फायदा उठा सकती है। खास तौर पर अगर आप इस दिवाली दूसरों से अलग और स्टालिश लुक में दिखना चाहती है तो अमेजन (Amazon) पर मौनी रॉय द्वारा पहनी गई डिजाइनर साड़ी से मिलती जुलती साड़ी आपको सिर्फ 900 रुपये से कम में मिल जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमौनी रॉय ने इस तस्वीर में रेड कलर की शिफॉन साड़ी पहनी हैमौनी रॉय ने Avvantikaa S. Parwani की डिजाइन की हुई ब्लैक रफल साड़ी पहनी है

दिवाली का त्योहार बस अगले हफ्ते आने ही वाला है। जाहिर है कि सभी ने दिवाली की शॉपिंग अभी से शुरु कर दी होगी। खासतौर पर ज्यादातर लोगों ने यह निश्चित कर लिया होगा कि दिवाली के मौके पर क्या ड्रेस पहना है।

बाजार में त्योहार के खास मौके को ध्यान में रखकर कई ट्रेंडी और फैशनेबल ड्रेस आए हैं। लेकिन अगर आप स्मार्ट शॉपिंग करना चाहती हैं तो आपको ऑनलाइन सेल्स पर नजर डालनी चाहिए। इस वक्त लगभग सभी ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर आपको सेल मिलेगी।

अगर आप डिस्काउंट ऑफर में अच्छे कपड़े खरीदना चाहती हैं तो आप Amazon के Great Indian Festival Sale का फायदा उठा सकती है। खास तौर पर अगर आप इस दिवाली दूसरों से अलग और स्टालिश लुक में दिखना चाहती है तो अमेजन (Amazon) पर मौनी रॉय द्वारा पहनी गई डिजाइनर साड़ी से मिलती जुलती साड़ी आपको सिर्फ 900 रुपये से कम में मिल जाएगी।

आइवरी सिल्क साड़ी

इस दिवाली अगर आप सिल्क की साड़ी ट्राई करने की सोच रही हैं तो मौनी रॉय के इस साड़ी लुक पर नजर जरूर डालें। मौनी ने यहां Āroka फैशन ब्रांड की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी हैं। इस साड़ी के साथ मौनी ने बेहद खूबसूरत चोकर सेट भी पहना है। अगर आप इससे मिलती जुलती साड़ी खरीदना चाहती हैं तो Amazon Great Indian Festival Sale में ट्राई कर सकती हैं। ऑनलाइन इस साड़ी को आप 549 रुपये तक में खरीद सकती हैं।

ब्लैक रफल साड़ी

दिवाली के मौके पर अगर आपको किसी कॉकटेल पार्टी में जाना है और चाहती है कि सबकी नजरें आप पर हो तो आप मौनी रॉय के इस साड़ी लुक को अपना सकती हैं। मौनी रॉय ने फैशन डिजाइनर Avvantikaa S. Parwani की डिजाइन की हुई ब्लैक रफल साड़ी पहनी है। आपको इससे मिलती जुलती साड़ी अमेजन सेल में मिल जाएगी जिसकी कीमत 899 रुपये के आसपास होगी।

रेड शिफॉन साड़ी

मौनी रॉय ने इस तस्वीर में रेड कलर की शिफॉन साड़ी पहनी है। रेड शिफॉन साड़ी का क्रेज सभी औरतों को होता है। बाजार में आपको इसी से मिलती जुलती साड़ी मिल जाएगी लेकिन अगर आप कम कीमत में इस साड़ी को खरीदना चाहती हैं तो अमेजन सेल में 899 रुपये में इसे खरीद सकती हैं।

टॅग्स :दिवालीमौनी रॉयत्योहारहिंदू त्योहारफैशन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो