क्या है परफ्यूम और डिओडोरेंट में अंतर? आप भी तो नहीं कर रहे गलत तरीके से इस्तेमाल-यहां जानिए

By मेघना वर्मा | Published: February 2, 2020 08:12 AM2020-02-02T08:12:24+5:302020-02-02T08:12:24+5:30

डियो को स्प्रे या रोल ऑन स्टिक से भी अप्लाई किया जा सकता है जबकि परफ्यूम को केवल स्प्रे की सहायता से ही अप्लाई किया जाता है। 

deo and perfume difference in hindi | क्या है परफ्यूम और डिओडोरेंट में अंतर? आप भी तो नहीं कर रहे गलत तरीके से इस्तेमाल-यहां जानिए

क्या है परफ्यूम और डिओडोरेंट में अंतर? आप भी तो नहीं कर रहे गलत तरीके से इस्तेमाल-यहां जानिए

Highlightsपरफ्यूम भी एक महकने वाला प्रोडक्ट होता है। डियो हमेशा कपड़े पर डायरेक्ट लगाया जाता है।

परफ्यूम या डिओडोरेंट आपके अंदर की पर्सनैलिटी को शो करता है। आपके अंदर से आने वाली खुशबू आपको और खूबसूरत बनाती है लेकिन अक्सर लोगों के साथ परफ्यूम और डिओडोरेंट को लेकर कंफ्यूजन भी पैदा हो जाती है। मेकअप और ग्रूमिंग के इस बेहतरीन ऑप्शन को लेकर आपको भी अक्सर धोखा हुआ होगा। 

आज हम आपके इसी कंफ्यूजन को दूर करने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं डियो और परफ्यूम में क्या अंतर होता है और आपके लिए क्या परफेक्ट होगा। 

क्या होता है डियो

डियो या डियोडोरेंट एक सुगंधित प्रोडक्ट होता है जो आपके शरीर के अंदर पसीने से होने वाले बैक्टीरिया के विकास से होने वाली दुर्गंध को दूर भगाता है। साथ ही आपके शरीर से अच्छी खुशबू छोड़ता है। पसीने की इसी बदबू को हटाने के लिए डियो का इस्तेमाल किया जाता है। शरीर में पसीने आने के बहुत से कारण होते हैं। इसी की तीखीं गंध को कम करता है डियो। डियो को अधिकतर अंडरआर्म, गले, पीठ और पेट पर लगाया जाता है। 

क्या होता है परफ्यूम

परफ्यूम भी एक महकने वाला प्रोडक्ट होता है। जिसमें तेल, पानी और अल्कोहल मिली होती है। डियो हमेशा कपड़े पर डायरेक्ट लगाया जाता है। डिओडोरेंट अक्सर खुशबू देने वाले तेल से बनता है। परफ्यूम में 15-25% खुशबू वाला तेल होता है. परफ्यूम को पुरे शरीर के कपड़ों पर छिड़का जाता है और इसकी खुशबू काफी तीव्र होती है।

परफ्यूम और डियो में अंतर

1. डियो को शरीर पर सीधे अप्लाई किया जाता है और परफ्यूम को कपड़ों पर सीधे अप्लाई किया जाता है। 

2. डियो से शरीर के पसीने की बदबू दूर होती है जबकि परफ्यूम आपके बॉजी को सुगंधित रखती है। 

3. डियो को स्प्रे या रोल ऑन स्टिक से भी अप्लाई किया जा सकता है जबकि परफ्यूम को केवल स्प्रे की सहायता से ही अप्लाई किया जाता है। 

Web Title: deo and perfume difference in hindi

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे