लाइव न्यूज़ :

40 प्लस की उम्र में 30 से कम दिखना है तो फॉलो करें करिश्मा कपूर के ब्यूटी सीक्रेट्स

By गुलनीत कौर | Updated: July 24, 2019 11:52 IST

त्वचा और बालों में बादाम का तेल लगाना और रोजाना की देत में भी बादाम का सेवन, ये दोनों काम करिश्मा कपूर की रूटीन में शामिल हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की उम्र 44 साल है, मगर उनकी त्वचा देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। 40 प्लस की श्रेणी में आने के बाद भी करिश्मा यंग और ब्यूटीफुल दिखती हैं। भले ही इस समय वे बॉलीवुड में फिल्में नहीं कर रहीं, मगर कई सारे फैशन शो का हिसा बनती रहती हैं। इसके अलावा बॉलीवुड पार्टियों के चलते भी भी इनकी खूबसूरती के चर्चे होते रहते हैं। लेकिन 44 की उम्र में भी करिश्मा कैसे अपनी त्वचा को जवां रख पा रही हैं, आइए जानें 5 ब्यूटी सीक्रेट्स:

1) आर्गेनिक प्रोडक्ट्स

कॉस्मेटिक हो या स्किन केयर, बाजार के किसी भी उत्पाद को इस्तेमाल करने से पहले करिश्मा यह चेक कर लेती हैं कि वह आर्गेनिक है या नहीं। ताकि उनकी त्वचा पर केमिकल का कम से कम प्रभाव हो।

2) नो मेकअप लुक

करिश्मा कपूर को नो मेकअप लुक बेहद पसंद है। यानी उन्हें बिना मेकअप लगाए रहना ज्यादा अच्छा लगता है। जब भी वे किसी शूट या पार्टी अटेंड ना कर रही हों, तो वे मेकअप का बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं करती हैं। 

3) सुबह का ब्रेकफास्ट

यंग और ब्यूटीफुल त्वचा के लिए करिश्मा इस बात का ध्यान रखते हैं कि वे हेल्दी ब्रेकफास्ट करें। नाश्ते में करिश्मा बेरीज लेती हैं। बेरीज में फाइटो-न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो स्किन टिशूज को डैमेज होने से बचाते हैं और स्किन में कसावट बनाए रखते हैं।

4) बादाम का अधिक इस्तेमाल

त्वचा और बालों में बादाम का तेल लगाना और रोजाना की देत में भी बादाम का सेवन, ये दोनों काम करिश्मा कपूर की रूटीन में शामिल हैं। बादाम में मौजोद ओमेगा-3 त्वचा और बालों की नेचुरल खूबसूरती को डैमेज नहीं होने देता है।

5) खूब पानी पीती हैं

करिश्मा की खूबसूरत त्वचा का एक राज पानी भी है। करिश्मा दिन में कम से कम 8-9 गिलास पानी पी लेती हैं। पानी उनकी त्वचा को अन्दर से हाइड्रेट कर बाहर नतुरनेचुरल ग्लो लाता है। 

टॅग्स :करिश्मा कपूरब्यूटी टिप्सस्किन केयरहेयर केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

बॉलीवुड चुस्कीसंजय कपूर संपत्तिः 30,000 करोड़ रुपये?, सारी संपत्ति पत्नी को देना ‘स्वस्थ परंपरा’, पत्नी प्रिया कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा, करिश्मा कपूर के बच्चों ने पेंच फंसाया?

बॉलीवुड चुस्कीसंजय कपूर वसीयतः करिश्मा कपूर के बच्चे गलत वर्तनी या पते के ‘फर्जी’ आधार पर चुनौती नहीं दे सकते?, प्रिया कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में दी चुनौती

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए पत्नी के लिए तोहफा? यहां पढ़ें लास्ट मिनट गिफ्ट्स आइडिया