लाइव न्यूज़ :

8 ऐसे हेल्दी स्किन सीक्रेट जो सिर्फ ब्यूटी एक्सपर्ट को ही पता है, अब आप भी अपनाए...

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 18, 2017 17:04 IST

इन टिप्स को अपनाकर आप भी पा सकते हैं ग्लोइंग स्किन

Open in App

पुरुष हो या महिलाएं सब अपनी स्किन और चहरें को हमेशा दमकता और चमकता देखना चाहते हैं। अपनी स्किन को खूबसूरत बनाए रखने के लिए लोग कई जतन भी करते हैं, लेकिन कई बार लाखों खर्च करने के बाद भी लोगों को हेल्दी और ग्लोइंग स्किन नहीं मिल पाता। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं हेल्दी स्किन के कुछ ऐसे टिप्स जो सिर्फ ब्यूटी एक्सपर्ट को ही पता है। जिसके लिए आपको ना तो लाखों खर्च करने की जरूरत और ना ही ज्यादा समय देना है। इसके लिए आपको बस कुछ ऐसी आदतें हैं जो आपको अपनी दिनचर्या में शामिल करना है। 

तो चलिए हम आपको बतातें ऐसे 8 हेल्दी स्किन सीक्रेट जो सिर्फ ब्यूटी एक्सपर्ट ही यूज करते हैं। 

1- अच्छा फेसपैक या मास्कजी हां, हेल्दी स्किन के लिए अच्छा फेसपैक या मास्क उतना ही जरूरी है, जितना कि बीमारी ठीक करने के लिए दवाईयां। आप अपनी स्किन के अनुसार कोई भी केमिकल फ्री नैचुलर फैसपैक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप अपनी आदत बना लें और हफ्ते में तीन दिन मास्क का इस्तेमाल करना ना भूलें। 

2-योगा और एक्सरसाइज को भी कम ना आंकेअच्छे और हेल्दी स्किन के लिए योगा और एक्सरसाइज भी काफी जरूरी है, क्योंकि आप जिम में जितना ज्यादा पसीना बहाएंगे आपकी स्किन उनती ही ग्लोइंग होगी। तो इसके लिए आप अपनी डेली रूटीन में 30 मिनट का एक्सरसाइज या योगा का रूटीन जरूर शामिल करें। 

3-मेकअप लगा कर कभी ना सोएकई बार ऐसा होता है कि लड़कियां आलस और जल्दीबाजी में मेकअप बिना हटाए ही सो जाती हैं। ऐसा करना आपके स्किन के लिए काफी खतरनाक है। रात को सोते वक्त हमारी स्किन ऑयल रिलीज करती है। ऐसे में अगर हम मेकअप लगाकर सोएंगे तो हमारी स्किन क्लिन या फ्रेश नहीं हो पाएगी। 

4-खाने में कुछ ऐसे करें बदलावअगर आप ज्यादा ऑयली खाना और जंक फूड खाने के शौकिन है और हेल्दी स्किन भी चाहते हैं तो अपनी यह आदत बदल डालें।ऑयली खाने को छोड़ अगर आप ग्रीन वेजिटेबल, जूस और घर का बना सादा खाना खाने की आदत डालेंगे तो ये आपकी स्किन को हेल्दी रखने में आपकी मदद करेगा। 

5-5-6 लीटर पानी पिएंहेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत जरूरी है कि आप दिन में 5-6 लीटर पानी पिएं। इससे आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी और नमी भी बनी रहेगी। अगर आप एक दिन में 5-6 लीटर पानी पीते हैं तो आपके स्किन की ड्राईनेस वाली प्रोबलम भी खत्म हो जाएगी। 

6-बेकार की परेशानियां ना पालेंब्यूटी एक्सपर्ट का कहना है कि ज्यादा बिजी रहना और बेवजह परेशानी पालना भी आपके स्किन के लिए खतरनाक है। इससे आपके स्किन पर छाइयां और झुरिर्यां पड़ने के चांस ज्यादा हो जाते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप टेंशन फ्री लाइफ जीएं। 

7-समय पर सो जाएंअगर आपको भी देर रात तक जगकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की आदत है या लेट नाइट तक चैट की लत है तो अपनी ये आदत बदल लें, क्योंकि एक हेल्दी स्किन के लिए ये आदत बिल्कुल भी ठीक नहीं है। फिटनेस और ब्यूटी दोनों के लिए 6 से 8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है। 

8-स्किन को हमेशा क्लिन रखेंहेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी त्वचा को क्लिन रखें। रात को सोने से पहले अपने फेस को क्लिजिंग और टोनिंग करना बिल्कुल ना भूलें। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सहेल्थ टिप्सदमकता चेहरा
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन