लाइव न्यूज़ :

बालों का टूटना, झड़ना, डैंड्रफ, सफेदी कम कर लंबे, घने और मजबूत बाल देता है चमत्कारी भृंगराज, जानें कैसे करता है काम

By गुलनीत कौर | Updated: April 27, 2019 11:33 IST

अगर पाउडर के रूप में भृंगराज लेकर आएं तो इसे बादाम, नारियल, ऑलिव आदि तेलों में डालकर मिक्स कर लें। कुछ देर रखें और फिर बालों पर मसाज कर लें। कई गुना अधिक परिणाम मिलेंगे

Open in App

भृंगराज को बालों के लिए प्रकृति का दिया हुआ सबसे बड़ा वरदान माना जाता है। इसके चमत्कारी गुण बालों में जान डालकर उन्हें मजबूत, लंबा और घना बनाते हैं। बालों के लिए उपयोग में लाई जाने वाली अनेकों जड़ी-बूटियों में से भृंगराज एक ऐसा पौधा है जो सबसे अधिक पॉपुलर है। लोग भी मार्किट में तेल खरीदते समय अगर यह जान लें कि उस तेल में भृंगराज है तो बिना सोचे समझे उसे खरीद लेते हैं। भृंगराज पर लोगों का विश्वास है। लेकिन इसमें ऐसा क्या है जो इसे बालों के लिए बेस्ट माना जाता है? आइए जानते हैं:

1) भृंगराज का तेल बालों की जड़ों और स्कैल्प पर रक्त का प्रवाह बढ़ाता है। जिससे स्कैल्प की त्वचा बेहतर हो जाती है और परिणाम स्वरूप ये बेस्ट हेयर ग्रोथ देती है

2) भृंगराज स्कैल्प पर लगने के बाद यहां जमा हुए डेड फोल्लिकल्स को बाहर निकालता है। ये डेड फोल्लिकल्स बालों को घना होने से रोकते हैं लेकिन इनका सफाया हो जाने से हमें काले, घने बाल मिलते हैं

3) अब जब बाल घने होंगे तो बालों में बाउंस भी आएगा। बालों के हलके होने से सिर के बीचेबीच गज्पान आने लगता है। मगर इनके घने से इस गजेपन से भी छुटकारा मिलता है और बाल बाउंसी बनकर बेस्ट लुक देते हैं

4) भृंगराज का तेल स्कैल्प पर लगते ही ठंडक देता है। अगर तनाव और थकान अधिक हो तो रोजाना भृंगराज के तेल की मालिश कमाल दिखा सकती है

यह भी पढ़ें: गर्मियों में कहीं खो ना जाए बालों की शाइन, फॉलो करें जावेद हबीब के 6 आसान, असरदार टिप्स

5) तनाव के कारण हेयर फॉल बढ़ता है। इतना ही नहीं, तनाव की वजह से स्कैल्प की त्वचा भी सिकुड़कर अपने रोमछिद्र बंद करने लगती है। भृंगराज का तेल तनाव दूर कर हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है

6) उम्र से पहले अगर बाल सफेद होने लगें तो उसका इलाज भी भृंगराज के पास है। नियमित रूप से इस तेल से की गई मालिश कुछ ही दिनों में सफेद हो चुके बालों को काला और गहना बना देती है

7) नेचुरल तरीके से बालों को रंग करने के तरीके जैसे कि मेहंदी में भृंगराज का काफी इस्तेमाल होता है। भृंगराज बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में योगदान देता है। इसलिए मेहंदी में इसे डालकर बालों पर रंग बनाए रखने का काम किया जाता है

8) अगर पाउडर के रूप में भृंगराज लेकर आएं तो इसे बादाम, नारियल, ऑलिव आदि तेलों में डालकर मिक्स कर लें। कुछ देर रखें और फिर बालों पर मसाज कर लें। कई गुना अधिक परिणाम मिलेंगे

टॅग्स :हेयर केयर
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीKarwa Chauth 2025: साड़ी या सूट..., हर आउटफिट्स पर परफेक्ट है ये हेयरस्टाइल, मिनटों में बनकर होगा तैयार

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

स्वास्थ्यबरसात के मौसम में बालों का टूटना-झड़ना रोकने का घरेलू इलाज, करें इन 3 चीजों का इस्तेमाल

स्वास्थ्यHoli 2025: पक्के रंग से होली खेलने के बाद कैसे हटाएं रंग? नेचुरल तरीके से मिनटों में करें साफ, बरकरार रहेगा ग्लो

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन