लाइव न्यूज़ :

सिर्फ एक हफ्ते में आपकी पूरी पर्सनालिटी चेंज कर सकता है बादाम तेल, ऐसे करें इस्तेमाल

By गुलनीत कौर | Updated: March 28, 2018 07:46 IST

चेहरे या शरीर की किसी भी त्वचा के रंग को निखारना हो, नेचुरल ग्लो पाना हो तो उसके लिए भी बादाम का ये तेल सही है।

Open in App

बादाम खाने से हमारे स्वास्थ्य को कई प्रकार के फायदे होते हैं, इस जानकारी से अमूमन सभी लोग परिचित हैं। लेकिन इन बादामों में से निकाले गए तेल यानी बादाम तेल से हमें कितने सारे फायदे मिलते हैं आज इसके बारे में हम आपको बताएंगे। सेहत के लिहाज से तो यह हमारे लिए फायदेमंद है ही, किन्तु साथ ही इसके महज एक सप्ताह के प्रयोग से हमारी खूबसूरती कैसे बढ़ सकती है चलिए जानते हैं बादाम तेल के 5 मजेदार प्रयोगों के बारे में:

बालों के लिए

1. सुन्दर घने बालों के लिए रोजाना रात सोने से पहले बादाम तेल से मालिश करनी चाहिए। बादाम तेल से बालों में चमक आती है और साथ ही रूसी से भी छुटकारा मिलता है2. अगर दो मुंहे बाल अधिक हो रहे हैं तो इस समस्या को भी दूर करता है बादाम तेल3. बाल रूखे हो रहे हों, शाइन खत्म होने लगे तो रोजाना रात या शैम्पू करने से आधे घंटे पहले बादाम तेल से सिर की अच्छे-से चम्पी कर लें। इसके बाद शैम्पू से बाल धो लें। 2 वाश के बाद से ही बालों में चमक लौटने लगेगी

फटे होंठों के लिए

1. किसी भी मौसम में होंठ फटते हैं तो बादाम तेल को हमेशा लिप बाल्म की तरह  इस्तेमाल करना चाहिए2. बादाम तेल के प्रयोग से घर पर ही होम मेड लिप बाल्म बनाएं। इसके लिए एक चम्मच शहद में बादाम तेल की 5 से 6 बूंदें डालें और एक छोटे कंटेनर में बंद कर दें। रोजाना इसका इस्तेमाल करें3. ध्यान रहे यह लिप बाल्म कम मात्रा में ही बनाया जाए और एक सप्ताह में खत्म कर लिया जाए, इस्तेमाल के बाद इसे फ्रिज जैसी ठंडी जगह पर रखें ताकि जल्दी खराब ना हो

यह भी पढ़ें: 

सुन्दर आंखों के लिए

1. आंखों के आसपास की त्वचा बेजान और ढलने लगी है तो रोजाना रात सोने से पहले बादाम का तेल लगाकर सो जाएं । कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा2. डार्क सर्कल खत्म करने का रामबाण नुस्खा है बादाम तेल। केवल रात को सोने से पहले इसे लगाएं और 2 मिनट मसाज करके रात भर छोड़ दें

खूबसूरत त्वचा के लिए

1. चेहरे या शरीर की किसी भी त्वचा के रंग को निखारना हो, नेचुरल ग्लो पाना हो तो उसके लिए भी बादाम का ये तेल सही है। रोजाना रात त्वचा पर इसे लगाएं, 2 मिनट मसाज करें और फिर सो जाएं। कुछ ही दिनों में त्वचा कोमल और मुलायम हो जाएगी2. बादाम तेल हर तरह की त्वचा को सूट करता है, इसलिए अगर स्किन ऑयली भी हो तो इसके इस्तेमाल से घबराएं नहीं3. सन टैनिंग से बचाव के लिए भी सही सुझाव है बादाम तेल। इसे काली पड़ गई त्वचा पर लगाएं, कुछ देर मसाज करें और फिर तौलिये से पोंछ लें। यह त्वचा के रंग को हल्का करेगा, डेड स्किन सेल्स को बाहर करेगा और त्वचा को कोमल बनाएगा

यह भी पढ़ें: 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन