लाइव न्यूज़ :

Happy Holi: होली के बाद चेहरे पर लगाइए ये 2 फेस मास्क, चमक उठेगा आपका चेहरा

By मेघना वर्मा | Updated: March 10, 2020 14:44 IST

Happy Holi: उत्साह और उमंग के साथ लोग रंगों के इस त्योहार को बड़ी खुशी के साथ मनाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचेहरे, बाल, हाथ और पैर के रंगों को छुड़ाने में सबसे ज्यादा आफत होती है।आपको होली के खेलने बाद होम मेड फेस मास्क जरूर लगाना चाहिए।

पूरा देश आज होली का पर्व मना रहा है। रंगों में लोग सराबोर दिख रहे हैं।उत्साह और उमंग के साथ रंगों के इस त्योहार को लोग बड़ी खुशी के साथ मनाते हैं। एक ओर लोगों में जहां होली खेलने को लेकर एक्साइटमेंट होती है तो वहीं होली के बाद उसके रंग से होने वाली परेशानी की चिंता भी सताती है। 

चेहरे, बाल, हाथ और पैर के रंगों को छुड़ाने में सबसे ज्यादा आफत होती है। लाख साबुन रगड़ लो मगर ये कलर छूटने का नाम ही नहीं लेते। अगर आप चाहते हैं कि होली खेलने के बाद भी आपकी स्किन पर लगा रंग आसानी से छूट जाए और आपकी स्किन वैसे ही ग्लोइंग बनी रहे तो आपको होली के खेलने बाद होम मेड फेस मास्क जरूर लगाना चाहिए।

आइए आपको बताते हैं कैसे बनता है होम मेड फेस मास्क-

1. मुल्तानी मिट्टी और बेसन  का पैक

बेसन और मुल्तानी मिट्टी दोनों ही आपके फेस के लिए अच्छी होती हैं। एक बार जब चेहरे से रंग हल्का हो जाए तो इससे बने मास्क को चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन और दमक जाती है। साथ ही चेहरे पर शाइनिंग आ जाती है।

बनाने के लिए समाग्री

बेसनमुल्तानी मिट्टीगुलाब जलदूधनींबू का रसदही

फेस पैक बनाने की विधि

1. एक कटोरी में सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें।2. अब तैयार फेसपैक को बालों, चेहरे या शरीर पर लगा लें।3. इसे थोड़ी देर हल्के हाथों से रगड़ते रहें।4. 10-15 मिनट या सूखने के बाद इसे धो लें।

2. चावल का आटा और मसूर की दाल का पैक

चावल के आटे और मसूर की दाल के पाउडर को सबसे अच्छा क्लींजर भी कहा जा सकता है। इसे चेहरे पर लगाकर आप अपनी स्किन को और ग्लोइंग बना सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री चाहिए-

मसूर दालचावल का पाउडरदूधनींबू का रसदही

पैक बनाने की विधि

1. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर पेस्ट तैयार करें।2. इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करें।3. इस पैक को 10-15 मिनट तक लगा रहने दें।4. उसके बाद इसे ताजे पानी से धो लें।

टॅग्स :होलीब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन