लाइव न्यूज़ :

टैटू बनवाने से पहले याद रखें ये 7 बातें, नहीं होगी कोई परेशानी

By गुलनीत कौर | Updated: May 18, 2018 14:53 IST

टैटू पार्लर और आर्टिस्ट पहले से तय कर लें, उसकी पूरी प्रोफाइल चेक करने के बाद उससे सारी बात भी कर लें।

Open in App

पहली बार टैटू बनाने के लिए बहुत ही हिम्मत जुटानी पड़ती है। कुछ लोगों को अपने मन से ही टैटू बनवाने का बहुत शौक होता है। ऐसे लोग इसके लिए काफी एक्साइटेड भी होते हैं। लेकिन इस उत्साह में कुछ बातों का ख्याल ना रखना महंगा पड़ सकता है। आगे जानिए टैटू बनवाते समय किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए-

1. टैटू बनवाने वाले की उम्र कम से कम 18 वर्ष की होनी चाहिए। वैसे कुछ टैटू पार्लर में बच्चों के भी टैटू बना देते हैं, लेकिन पेरेंट्स का मौजूद होना जरूरी होता है

2. टैटू पार्लर और आर्टिस्ट पहले से तय कर लें, उसकी पूरी प्रोफाइल चेक करने के बाद उससे सारी बात भी कर लें। इसमें कोई रिस्क ना लें

यह भी पढ़ें: जाने अनजाने रोजाना आप भी करती हैं ब्रा से जुड़ी ये गलतियां

3. टैटू बनवाने में दर्द जरूर होता है। इसलिए अगर कोई आपसे कहे कि दर्द नहीं होगा तो उसपर विश्वास ना करें। हो सकता है उसने टैटू का छोटा डिजाईन बनवाया हो और आपका डिजाईन बड़ा है। इसलिए पहले से ही खुद को दर्द के लिए मेंटली तैयार करके लेकर जाएं

4. टैटू किस जगह पर बनवाना है और कैसा डिजाईन हो, इसे लेकर दुविधा में ना रहें। शरीर के किस अंग पर टैटू बनवाना अधिक रिस्क भरा होता है इसकी सारी जानकारी ले लें

5. अगर आप टैटू में कोई नाम लिखवा रहे हैं तो टैटू का डिजाईन पहले चेक कर लें। उसमें कोई गलती नहीं होनी चाहिए। क्योंकि एक बार डिजाईन तैयार हो गया तो आपका टैटू भी वैसा ही बनेगा, जिसे बदलवा सकना बहुत मुश्किल होता है

6. अगर आपको कोई स्किन एलर्जी है तो टैटू ना बनवाएं। यदि बहुत मन हो तो बिना डॉक्टर की सलाह के ऐसा कदम ना लें

7. केवल टैटू बनवाने ही नहीं, उसके बाद उसकी देखभाल के लिए जिन भी प्रोडक्ट की जरूरत होती है उसपर खर्च जरूर करें। यहां पैसे बचाएंगे तो बाद में स्किन एलर्जी हो सकती है

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन