लाइव न्यूज़ :

ब्यूटी टिप्स: जानें सुबह उठते ही चेहरे पर क्या लगाएं और क्या खाएं

By गुलनीत कौर | Updated: March 1, 2018 10:13 IST

लगातार 2 सप्ताह सुबह उठने के बाद फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेचुरल निखार।

Open in App

सुबह समय से उठना और फिर दिनभर समय से सारे काम निपटा लेना यह रोजाना का चैलेंज होता है। कई बार हम इस चुनौती में सफल भी हो जाते हैं। लेकिन अगर नहीं भी होते तो परेशान ना हो। इसका मतलब यह नहीं कि आपका दिन अच्छा नहीं होगा। आपका दिन भी अच्छा हो और आप पूरा दिन फ्रेश दिखें, इसके लिए हम 6 ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनका रोजाना पालन करने से आप हमेशा फ्रेश और ब्यूटीफुल दिख सकती हैं। 

1. सबसे पहले करें ये एक काम

सुबह उठते ही सबसे पहले नार्मल पानी से अपना मुंह धोएं, तोलिये से हलके हाथों से मुंह पोंछ लें और इसके बाद एंटीऑक्सीडेंट युक्त सीरम या मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। इसे अपनी रोजाना की आदत बना लें। एंटीऑक्सीडेंट युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट विटामिन-सी और ई की भरपूर मात्रा होती है जो हमारी स्किन को मुरझाने से बचाती है। 

2. स्ट्रेचिंग करें

रात भर सोने से हमारी बॉडी के मसल्स सिकुड़ जाते हैं जिन्हें यदि स्ट्रेच किया जाए तो हमें फ्रेश भी लगता है और बॉडी में सफुर्ती आती है। कुछ लोग सुबह हैवी एक्सरसाइज करते हैं लेकिन इन लाइट एक्सरसाइज को करने से स्किन हेल्दी रहती है।

यह भी पढ़ें: होंठ फटने पर केवल वेसिलीन ही नहीं, ये 5 घरेलू नुस्खे भी आते हैं काम

3. एक गिलास पानी

नार्मल पानी का एक बड़ा गिलास भरकर पिएं, इसके बाद ही कोई अन्य चीज का सेवन करें। सुबह सुबह पानी पीने की आदत से आपकी स्किन को कई सारे फायदे मिलेंगे। इसका एक फायदा बॉडी मेटाबॉलिज्म को भी होता है। 

4. प्रोटीन लें

स्किन पर ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के अलावा सुबह सुबह अगर आपके पेट में भी कुछ जाएगा तो यह आपको ऊर्जा भी देगा और साथ ही यदि पौष्टिक आहार लेंगे तो आपकी स्किन के लिए भी यह फायदेमंद है। सुबह पानी के बाद प्रोटीन युक्त चीजों का ही सेवन करें। सुबह सुबह मैदा, चीज, फास्ट फूड जैसी चीजों को खाने से बचें।

यह भी पढ़ें: पफी आइज और डार्क सर्कल से छुटकारा दिलाएंगी किचन में मौजूद ये 5 चीजें

5. ग्रीन टी

यह एक ऐसी चीज है जिसे अगर आप आदत बना लें तो कई सारे फायदे पा सकते हैं। सुबह के समय ग्रीन टी लेने से आपकी बॉडी में एंटीऑक्सीडेंट जाते हैं जो आपको कई तरह के विटामिन प्रदान कर आपके मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग बनाते हैं। 

6. संभव हो तो ऐसा भी करें

फ्रिज का फ्रीजर वाला हिस्सा खोलें और उसके ठीक पास अपना चेहरा रखें। यहां से अचानक आपके फेस पर जो ठंडा फुहारा पडेगा यह आपकी स्किन के लिए बहुत अच्छा है। जी हां... सुनने में आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन यह आपकी पफी आंखों को खोलेगा और झुर्रियों को आने से रोकेगा। 

टॅग्स :ब्यूटी टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यDinner Timing Matters: सर्दियों में जल्दी खाना क्यों बन सकता है हेल्थ गेम-चेंजर?

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यलिवर को स्वस्थ रखने के लिए 10 घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक उपाय

स्वास्थ्यसफेद दाग ठीक करने का घरेलू उपाय, अपनाएं ये 6 टिप्स, धीरे-धीरे दिखने लगेगा असर

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन