लाइव न्यूज़ :

नए फुटवियर से शू-बाइट ना हो, इसके लिए आजमायें ये 5 तरीके

By गुलनीत कौर | Updated: June 21, 2018 13:29 IST

कुछ लोगों के पांव में बहुत पसीना आता है, कई बार यह भी शू-बाइट का कारण बनता है।

Open in App

फैशन और ट्रेंड के हिसाब से चलने वाली लड़कियां अक्सर अपने कम्फर्ट के साथ समझौता कर लेती हैं। ड्रेस कम्फर्टेबल हो या ना हो, लेकिन स्टाइलिश है इसलिए उन्हें पहननी है। इसी तरह से जूतों के मामले में भी वे लापरवाह होकर कुछ बी ही पहन लेती हैं, जिसका नतीजा उन्हें शू-बाइट के रूप में मिलता है। हाई हील्स या फिर टाइट फुटवियर पहनने से अक्सर शू-बाइट हो जाता है। जिससे ना केवल चलने में तकलीफ होती है, साथ ही शू-बाइट से पांव की स्किन भी खराब होती है। लेकिन ऐसा ना हो, इससे पहले ही आप कुछ ट्रिक्स से शू-बाइट होने से बच सकती हैं, आइए आपको बताते हैं 5 अमेजिंग ट्रिक्स:

1. वैसलीन जेल

अपने पांव की पिछली तरफ और जूते के अन्दर वैसलीन जेल लगा लें। 2 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर जूते पहनें। वैसलीन के असर से पांव पर शू-बाइट नहीं होगी। 

2. आलू का रस

शू-बाइट से बचने और शू-बाइट होने पर उसे हील करने का कारगर उपाय है आलू का रस। आलू को स्लाइस में काटकर उसे फुटवियर के एड़ी वाले हिस्से पर रगड़ें। अगर शू-बाइट हो जाए तो उसे ठीक करने के लिए घाव पर आलू के स्लाइस को रगड़ें। इससे आराम मिलता है।

3. पाउडर

कुछ लोगों के पांव में बहुत पसीना आता है, कई बार यह भी शू-बाइट का कारण बनता है। ऐसे में जूते पहनने से पहले जूतों के अन्दर और पांव में अच्छी तरह पाउडर लगा लें। इससे शू-बाइट से बचाव होगा।

Vagina को स्वस्थ और साफ रखने के लिए 10 जरूरी टिप्स

4. नारियल का तेल

नारियल तेल हर दर्द की दवा है। अगर शू-बाइट से बचना हो तो जूते पहनने से पहले जूतों के अन्दर और अपने पांव के एंकल पर भी नारियल का तेल लगा लें और फिर फुटवियर पहनें। इससे शू-बाइट नहीं होगा। और अगर शू-बाइट हो भी जाए तब भी उसे ठीक करने के लिए घाव पर नारियल का तेल लगाएं। जल्दी राहत मिलती है। 

5. बैंड-ऐड

शू-बाइट हो जाए तब तो लोग उसे ठीक करने के लिए बैंड-ऐड लगाते ही हैं लेकिन अगर आप जूते पहनने से पहले बैंड-ऐड लगा लें तो शू-बाइट से बचा जा सकता है।

टॅग्स :ब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

फ़ैशन – ब्यूटीब्लैक डायमंड का कमाल, चेहरे पर नहीं होने देगा जहरीले तत्वों का वार?

पूजा पाठEasy Mehndi Design: सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन का वीडियो, देखें लेटेस्ट तीज मेहंदी डिजाइन 2024

पूजा पाठHartalika Teej 2024: तीज पर लगाएं ये 5 मेहंदी डिजाइन, तारीफ करते थक जाएंगे वो...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन