लाइव न्यूज़ :

चेहरे पर नाईट क्रीम लगाने के हैं 10 फायदे, तीन आसान स्टेप्स में अपने लिए चुनें परफेक्ट नाईट क्रीम

By गुलनीत कौर | Updated: April 27, 2019 16:48 IST

नाईट क्रीम आपकी त्वचा को टाइट करने का भी काम करती है। त्वचा के ढीले होने से चेहरे पर बुढ़ापा जल्दी आता है। इसके अलावा ये चेहरे की झुर्रियों और अनावश्यक लकीरों को खत्म करने में भी मदद करती है।

Open in App

अगर आप दिनभर अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए तरह तरह के उपाय करती रहती हैं लेकिन रात को बिस्तर पर जाने से पहले चेहरे पर क्रीम तक नहीं लगाती, तो आप गलत कर रही हैं। क्यूंकि रात के समय चेहरे पर सिर्फ एक क्रीम लगाने से आपकी स्किन कमाल के रिजल्ट दे सकती है। 

दरअसल रात के समय ही हमारी स्किन सोते हुए बाहरी प्रदूषण और धूल-मिट्टी से बची रहती है। इस दौरान स्किन रिलैक्स कर सकती है। इस समय अगर त्वचा पर क्रीम लगाई जाए तो वह तेजी से काम करती है। आजकल मार्किट में कई सारी नाईट क्रीम आ गई हैं। अगर आपको लगता है कि ये आपके लिए सही हैं या नहीं, तो आइए पहले नाईट क्रीम लगाने के फायदे जान लें:

1) नाईट क्रीम में चेहरे के ड्राई हो चुके हिस्सों को तेजी से मॉइस्चराइज करने की क्षमता होती है

2) यह रातो रात आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने का काम करती है

3) इसके अलावा आपकी स्किन टोन धीरे धीरे एक समान बन जाए, इसपर भी काम करती है

4) यह आपकी त्वचा में कोलेजन की मात्रा को भी बढ़ाती है। कोलेजन त्वचा के लिए आवश्यक प्रोटीन होता है

5) चेहरे की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है ताकि वह नेचुरल ग्लो प्रदान करे

6) कुछ नाईट क्रीम में चेहरे की झुर्रियों और अनावश्यक लकीरों को खत्म करने के भी गुण होते हैं

7) नाईट क्रीम आपकी त्वचा को टाइट करने का भी काम करती है। त्वचा के ढीले होने से चेहरे पर बुढ़ापा जल्दी आता है

8) नाईट क्रीम के गुणों से चेहरे की त्वचा सॉफ्ट और स्मूथ बनती है

9) यह चेहरे की त्वचा अकी बढ़ती हुई उम्र की रोकथाम करती है

10) चेहरे की मृत कोशिकाओं को रिपेयर कर नमी प्रदान करके नेचुरल ग्लो देती है

यह भी पढ़ें: गर्मियों की 3 सबसे कॉमन स्किन प्रोब्लेम्स और इलाज, अभी भी ना जाना तो देर हो जाएगी

तो अब अगर आप नाईट क्रीम के फायदों से परिचित होने के बाद अपने लिए एक नाईट क्रीम लेने का विचार बना चुकी हैं तो हम आपकी इसे खरीदने में मदद करेंगे। आइए जानें कैसे चुनें अपने लिए परफेक्ट नाईट क्रीम:

1) सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें कि वह नाईट क्रीम अधिक गाधी ना हो

2) नाईट क्रीम का टेक्सचर जितना पतला होगा आपके स्किन पोर्स को सांस लेने में उतनी मदद मिलेगी, नहीं तो ये रातभर ब्लाक रहेंगे

3) ऐसी नाईट क्रीम चुनें जो बिना खुशबू के हो। अधिक खुशबू वाली नाईट क्रीम में ज्यादा केमिकल मिलाए जाते हैं जो त्वचा के लिए सही नहीं होते हैं

टॅग्स :स्किन केयरब्यूटी टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीEid-ul-Fitr 2026: क्लासिक टच के साथ चाँद सा निखार, ईद के लिए बेस्ट है ये सटल मेकअप लुक्स

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली खेलने के लिए अपनी त्वचा को ऐसे करें तैयार, वरना होगी स्किन डैमेज; फॉलो करें ये टिप्स

स्वास्थ्यरोजाना सनस्क्रीन लगाने से विटामिन D की कमी का खतरा, अध्ययन...

स्वास्थ्यVIDEO: अगर पैकेजिंग पर ये दो शब्द दिखें तो तुरंत फेंक दें अपनी लिपस्टिक, सर्जन के अनुसार भूल से भी न खरीदें

स्वास्थ्यचबा लेना इस पेड़ के 5 पत्ते, बालों का झड़ना, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से होगा बचाव...

फ़ैशन – ब्यूटी अधिक खबरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा की कृपा, घर में समृद्धि..., नवरात्रि पैरों पर लगाएं आलता, बेहद आसान डिजाइन्स

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026: होली पर बनाए ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, रंगों से बाल रहेंगे सेफ

फ़ैशन – ब्यूटीHoli 2026 Couple Dressing Ideas: शादी के बाद पहली होली पर ऐसे दिखें 'मेड फॉर ईच अदर', इन 5 ड्रेस ट्यूनिंग आइडियाज को करें फॉलो

फ़ैशन – ब्यूटीRamadan 2026 Mehndi Design: सिंपल से लेकर हैवी तक, रमजान की इफ्तार पार्टियों के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, मिनटों में मिलेगा खूबसूरत डिजाइन