लाइव न्यूज़ :

RBSE Class 10/ 12 Result 2020: राजस्थान बोर्ड 15 जुलाई तक जारी कर सकता 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, यहां जाने ताजा अपडेट

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 10, 2020 14:26 IST

राजस्थान बोर्ड ने जिन पेपरों की परीक्षा हो चुकी है उनका मूल्यांकन पूरा कर लिया है और रिजल्ट की तैयारियां कर रहा है। बोर्ड जल्द से जल्द नतीजे घोषित करने पर विचार कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं का 15 जुलाई तक रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

RBSE Class 10, 12 Result date: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि बोर्ड 15 जुलाई तक रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि अभी 10वीं और 12वीं कक्षाओं की शेष परीक्षाएं 18 जून से आयोजित होनी हैं। लेकिन, बोर्ड रिजल्ट की तैयारियां कर रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड ने जिन पेपरों की परीक्षा हो चुकी है उनका मूल्यांकन पूरा कर लिया है। RBSE ने कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण परीक्षकों को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र-छात्राओं के अंक सीधे वेबसाइट पर अपलोड करने की इजाजत दी है। 

पिछले साल तक परीक्षक हर छात्र के अंकों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से बोर्ड कार्यालय भेजते थे। मगर अब कोरोना वायरस के कारण इस खंड को हटा दिया है। ऐसे में अब परीक्षक सीधे ऑनलाइन अंक पोस्ट करेंगे। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर चुका है। 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं 18 जून से 30 जून के बीच होंगी। 

Rajasthan Board Result 2020: छात्र ऑनलाइन ऐसे करें चेक

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगइन करें।

स्टेप 2- Rajasthan Board result 2020 वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- उसके बाद ध्यानपूर्वक पूरी डिटेल भरें, जैसे हॉल टिकेट नंबर और डेट ऑफ बर्थ और अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी भरें।

स्टेप 4- सब्मिट पर क्लिक करते ही परीक्षार्थी का रिजल्ट खुल जायेगा। 

स्टेप 5- भविष्य के लिये रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना न भूलें।

राजस्थान बोर्ड के बारे में जानिए 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की स्थापना 1957 में हुई थी। जिसमें लगभग 6,000 मान्यता प्राप्त स्कूल हैं और 15 लाख से अधिक छात्र BSER द्वारा आयोजित परीक्षाओं में भाग लेते हैं। यह राजस्थान राज्य में एक परीक्षा और शैक्षणिक शिक्षा नियामक निकाय है।  बोर्ड राज्य में माध्यमिक शिक्षा के विकास और संवर्धन के लिए जिम्मेदार एकमात्र निकाय है।

टॅग्स :आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वी रिजल्ट २०१९आरबीएसई 12th/राजस्थान बोर्ड/ साइंस/ आर्ट्स/ कॉमर्स रिजल्ट २०१९राजस्थानएजुकेशनबोर्ड.राजस्थान.जीओवी.इनइंडिया रिजल्टएग्जाम रिजल्ट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना