लाइव न्यूज़ :

RBSE 10th Supplementary Result 2019: राजस्थान बोर्ड आज करेगा 10वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 11, 2019 15:59 IST

Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) 10th Supplementary Result 2019: (आरबीएसई) इस रिजल्ट को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर जारी करेगा। छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देRBSE Supplementary Result 2019: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजूकेशन अजमेर (RBSE) आज कक्षा 10वीं के सप्लीमेंट्री का रिजल्ट जारी करने जा रहा है।बोर्ड बुधवार शाम तक रिजल्ट घोषित कर सकता है।

RBSE Supplementary Result 2019: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजूकेशन अजमेर (RBSE) आज कक्षा 10वीं के सप्लीमेंट्री का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड बुधवार शाम तक रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि RBSE की ओर से अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। 

बता दें कि 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट के लिए छात्र को लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जोकि अब जल्द ही खत्म हो सकता है। RBSE (आरबीएसई) इस रिजल्ट को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर जारी करेगा। छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बता दें, बोर्ड पहले ही  RBSE 12th Supplementary Result 2019 जारी कर चुका है, जिसके बाद 10वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इससे पहले राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी किया था। इस बार शीला जाट ने राज्य भर में टॉप किया था। उन्हें 600 में 595 मार्क्स प्राप्त हुए हैं। शीला जाट को मैथ में 100, साइंस में 100 और इंग्लिश में 99 मार्क्स प्राप्त हुए हैं। सोशल साइंस में 99, संस्कृत में 98 और हिंदी में 99 मार्क्स हासिल हुए। 

RBSE 10th Supplementary Result: यहां करें चेक

1- सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in पर जाएं। 

2- इसके बाद होमपेज पर Class 10 Supplemetary result 2019 के लिंक पर क्लिक करें। 

3- यहां छात्र अपना रोल नंबर व अन्य सूचनाएं दर्ज करें और फिर सब्मिट बटन पर क्लिक करें।

4- कुछ देर बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा। 

5- इसका प्रिंट आउट जरूर करा लें। 

राजस्थान बोर्ड के बारे में जानिये  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की स्थापना 1957 में हुई थी। जिसमें लगभग 6,000 मान्यता प्राप्त स्कूल हैं और 15 लाख से अधिक छात्र BSER द्वारा आयोजित परीक्षाओं में भाग लेते हैं। यह राजस्थान राज्य में एक परीक्षा और शैक्षणिक शिक्षा नियामक निकाय है।  बोर्ड राज्य में माध्यमिक शिक्षा के विकास और संवर्धन के लिए जिम्मेदार एकमात्र निकाय है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना