लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: कोरोना के साये के बीच साढे़ 11 लाख से अधिक छात्रों ने दी 10वीं की परीक्षा, 6 हजार केंद्रों पर हुआ आयोजन

By धीरेंद्र जैन | Updated: July 1, 2020 01:54 IST

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं क्लास की परीक्षा में मंगलवार को 6 हजार के अधिक केंद्रों पर 11.5 लाख के अधिक छात्रों ने भाग लिया।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं गणित की परीक्षा आयोजित की।6 हजार से अधिक परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित परीक्षा में 11.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।

जयपुर। कोरोना महामारी के निरन्तर बढ़ते मामलों के बीच कोरोना संक्रमण के बीच राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं कक्षा की मंगलवार को गणित की परीक्षा राज्य भर में बने 6 हजार से अधिक परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में 11.5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इससे पूर्व सोमवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई थी। लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई ये दोनों परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अनलॉक 1 में करवाने का निर्णय लिया।

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजस्थान में कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 17754 पहुंच गई है। मंगलवार सामने आए मामलों में सर्वाधिक 33 मामले सीकर में आए हैं। वहीं, अलवर में 22, जयपुर में 12, कोटा में 7, सिरोही में 5, दौसा में 3, अजमेर, नागौर और पाली में 2-2, चूरू, श्रीगंगानगर, और टोंक में 1-1 नये मामले सामने आए हैं। वहीं अन्य राज्यों से राजस्थान में आए 3 लोग भी कोरोना संक्रमित मिल हैं। वहीं जोधपुर में हुई 4 कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 409 हो गई है। राजस्थान में अब 3397 एक्टिव केस है।

राजस्थान में अब तक 8 लाख सैंपलों की जांच

राजस्थान में एक ओर कोरोना मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर कोरोना महामारी को मात देकर स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या में भी निरंतर इजाफा हो रहा है। प्रदेश में अब तक लगभग 8 लाख सैंपलों की जांच में कुल 17754 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं, इनमें से 13948 लोग कोरोना को मात देकर पुनः स्वस्थ हो चुके हैं। अब राजस्थान में कुल 3397 एक्टिव मामले ही शेष रहे हैं।

अनलॉक 2 में जयपुर में बढ़ेगी हवाई सेवा

अनलॉक के दूसरे चरण में जयपुर से अब हवाई सेवा को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। एयरलाइंस ने जयपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी को 11 नई फ्लाइट्स शुरू करने का शेड्यूल दिया है। जयपुर एयरपोर्ट से अभी 9 शहरों के लिए प्रतिदिन औसतन 15 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है और अब इन 11 की अनुमति भी मिलने से यपुर एयरपोर्ट से कुल 16 शहरों के लिए 26 फ्लाइट्स प्रतिदिन संचालित होंगी।

टॅग्स :राजस्थानएजुकेशनexam
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

पाठशाला अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए