लाइव न्यूज़ :

3200 लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को पंजाब सरकार ने भेजा नोटिस

By प्रिया कुमारी | Updated: April 18, 2020 11:44 IST

कोरोना वायरस के मद्देनजर महामारी अधिनियम के तहत सरकारी सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने और यूनिवर्सिटी  को पूरी तरह बंद न करने पर 3200 लोगों की जान को खतरे में डालने के लिए पंजाब डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देलवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों समेत कुल 1450 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

कोरोना वायरस के मद्देनजर महामारी अधिनियम के तहत सरकारी सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने और यूनिवर्सिटी  को पूरी तरह बंद न करने और करीब 3200 लोगों की जान को खतरे में डालने के आरोप में पंजाब डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों समेत कुल 1450 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को लगभग 25 लोगों के सैंपल लिए गए है। ज्यादातर लोगों के रिपोर्ट निगेटिव आए हैं।  

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन से देश के सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। पंजाब में अबतक 30 से 40 स्कूलों को भी नोटिस भेजा जा चुका है। अब इस लिस्ट में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को भी शामिल किया जा चुका है। मालूम हो कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देश में लगे लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। 

वहीं बात करें पंजाब में कोरोना के मामलों की तो शुक्रवार तक जारी आंकड़ो के अनुसार अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 211 हो गई है। और 15 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे भारत में अबतक कोरोना से 480 लोगों की मौत हो चुकी है साथ ही 14378 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 

टॅग्स :पंजाबजालंधरकोरोना वायरसपंजाब में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना