लाइव न्यूज़ :

NTA NEET UG 2020: छात्रों के लिए खुशखबरी, आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें कब होगी परीक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2020 08:21 IST

NTA NEET UG 2020: नीट (यूजी) परीक्षा-2020 अंग्रेजी और हिंदी सहित 11 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देएमबीबीएस-बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली एकल प्रवेश परीक्षा 'नीट-2020' देशभर के विविध शहरों में 3 मई, 2020 को आयोजित होगी।एनटीए नीट यूजी का रिजल्ट 4 जून 2020 को जारी करेगा।

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (UG NEET 2020) देने के इच्छुक छात्रों को बड़ी राहत मिली है। NTA NEET UG 2020 परीक्षा में फॉर्म भरने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 6 जनवरी रात 11.50  तक आवेदन कर सकते हैं। तारीख के बढ़ने से उन लोगों को राहत मिलेगी, जो आखिरी समय में वेबसाइट पर ज्यादा लोड होने के कारण फॉर्म नहीं भर पाए थे।

इसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय को बड़ी संख्या में अनुरोध आया था कि इसकी तिथि बढ़ाई जाए. बता दें कि पहले इस फॉर्म को भरने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2019 थी। आखिरी समय में कई छात्र फॉर्म नहीं भर सके थे। अब उन्हें परीक्षा में बैठने का एक और मौका मिल सकेगा। यहां ये जानना जरूरी है कि ऑनलाइन फॉर्म में करेक्शन के लिए तारीख पुरानी ही रहेगी। सुधार के लिए ऑनलाइन विंडो 15 से 31 जनवरी, 2020 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार यह ध्यान रखें कि तय तारीखों में ही फॉर्म में सुधार किया जाएगा, इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को फॉर्म में करेक्शन का मौका नहीं मिलेगा।

एमबीबीएस-बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली एकल प्रवेश परीक्षा 'नीट-2020' देशभर के विविध शहरों में 3 मई, 2020 को आयोजित होगी। परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम  5 बजे तक होगा। इसके लिए प्रवेश पत्र 27 मार्च 2020 को जारी किया जाएगा। एनटीए नीट यूजी का रिजल्ट 4 जून 2020 को जारी करेगा। नीट (यूजी) परीक्षा-2020 अंग्रेजी और हिंदी सहित 11 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

टॅग्स :यूजी नीट परीक्षानीट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

क्राइम अलर्टपरफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की हत्या, शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत के बाद एक और वारदात

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना