लाइव न्यूज़ :

‘नीट’ परीक्षा: 750 छात्रों को राहत, ‘ऑन- डिमांड’ जिस शहर में मौजूद, वहीं का ‘एडमिट कार्ड’ जारी

By एसके गुप्ता | Updated: September 9, 2020 19:14 IST

एनटीए के महानिदेशक डा. विनीत जोशी ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि यह छात्र कोरोना से बचाव के लिए दूसरे शहर में पहुंचे हुए हैं। ऐसे में इन छात्रों को परीक्षा से वंचित न रहना पड़े इसलिए ‘ऑन- डिमांड’ जिस शहर में यह मौजूद हैं वहीं का परीक्षा केंद्र एडमिट में अलॉट कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऐसे 750 छात्रों को राहत देते हुए उसी शहर में उनका परीक्षा केंद्र दिया है, जहां वह कोरोना के कारण रह रहे हैं।6 सितंबर को संपन्न हुई जेईई मुख्य परीक्षा का परिणाम 11 सितंबर शाम तक जारी कर दिए जाएंगे। एनटीए महानिदेशक डा. विनीत जोशी ने लोकमत से कहा कि नीट परीक्षा के लिए 15.97 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

नई दिल्लीः कोरोना काल में मेडिकल शिक्षण संस्थानों में दाखिले की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 13 सितंबर को होगी। खास बात यह है कि बुधवार तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ऐसे 750 छात्रों को राहत देते हुए उसी शहर में उनका परीक्षा केंद्र दिया है, जहां वह कोरोना के कारण रह रहे हैं।

एनटीए के महानिदेशक डा. विनीत जोशी ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि यह छात्र कोरोना से बचाव के लिए दूसरे शहर में पहुंचे हुए हैं। ऐसे में इन छात्रों को परीक्षा से वंचित न रहना पड़े इसलिए ‘ऑन- डिमांड’ जिस शहर में यह मौजूद हैं वहीं का परीक्षा केंद्र एडमिट में अलॉट कर दिया है।

उन्होंने कहा कि 6 सितंबर को संपन्न हुई जेईई मुख्य परीक्षा का परिणाम 11 सितंबर शाम तक जारी कर दिए जाएंगे। एनटीए महानिदेशक डा. विनीत जोशी ने लोकमत से कहा कि नीट परीक्षा के लिए 15.97 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। एक समय में देश के 3850 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। 

छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर समय से पहुंचने की हिदायत दी गई है। छात्रों के परिजनों से कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र के बाहर जमावड़ा न लगाने की अपील की गई है। अगर किसी छात्र के शरीर का तापमान ज्यादा होगा तो उसे परीक्षा देने से मना किया जाएगा।

 नीट परीक्षा एक ही दिन में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। नीट परीक्षा पेन-पेपर पर ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क पहनने, सेनिटाइजर और पारदर्शी पानी की बोतल साथ लेकर आने संबंधी निर्देश शामिल हैं। नीट परीक्षा के आधार पर बनने वाली मेरिट से देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स की सीटें भरी जाती हैं।

टॅग्स :जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेनजेईई एडवांसनीटशिक्षा मंत्रालयरमेश पोखरियाल निशंक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतJEE Main Result 2026: आज रात नहीं आएगा जेईई मेन्स परिणाम, अब कल होगा जारी

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना