लाइव न्यूज़ :

अब CBSE नहीं NTA कराएगा UGC NET समेत ये बड़ी परीक्षाएं, जानें क्या होंगे बदलाव

By धीरज पाल | Updated: July 7, 2018 15:17 IST

मानव विकास संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने UGC NET, NEET, JEE और  CMAT की परीक्षाओं की जिम्मेदारी अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सौंप दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जुलाई: मानव विकास संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने UGC NET, NEET, JEE और  CMAT की परीक्षाओं की जिम्मेदारी अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को सौंप दी है। उन्होंने बताया कि यह एग्जाम कम्प्यूटर आधारित होंगे। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष में नीट और जेईई का एग्जाम दो बार आयोजित किया जाएगा। जनवरी और अप्रैल महीने में जेईई और फरवरी और मई  में नीट की परीक्षाएं आयोजित होंगी। बता दें कि अब तक सीबीएसई इन परीक्षाओं का आयोजन करता था।  

बता दें कि पिछले साल नवंबर में  उच्च शिक्षा संस्थानों में एंट्रेंस टेस्ट कराने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) बनाने को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छात्र दोनों बार परीक्षा दे सकते हैं । प्रवेश के लिए दोनों में से उच्च प्राप्तांक पर विचार किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि इन परीक्षाओं के संदर्भ में पाठ्यक्रम, पश्नों के रूप ओर भाषा के विकल्प के बारे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा की फीस में भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है।

2019 से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी करा सकती है NEET का एग्जाम

अभी सीबीएसई मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट और यूजीसी की नेट, टीईटी परीक्षाएं कराता है। देश में हर साल करीब 40 लाख स्टूडेंट्स कॉम्पिटीटिव एग्जाम्स में बैठते हैं, जबकि इन एजेंसियों का यह काम नहीं है। इसलिए इस साल बजट भाषण में अरुण जेटली ने एनटीए के गठन की बात कही थी।

ताजा खबरों के मुताबिक सीबीएसई द्वारा कराई जा रही उच्च शिक्षा के लिए एंट्रेंस एग्जाम की जिम्मेदारी 2019 के बाद एनटीए सौंप दी जाएगी। एनटीए पूरी तरह से तैयार होने के बाद अन्य परीक्षा धीरे-धीरे उठाई जाएगी। साल भर में प्रवेश परीक्षा कम से कम दो बार ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। बता दें कि ह्यूमन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट (HRD) मिनिस्ट्री एजुकेशन स्पेशलिस्ट को एनटीए का चेयरमैन नियुक्त करेगी। साथ ही, इसमें एक डायरेक्टर (महानिदेशक) जनरल को भी अप्वाइंट किया जाएगा।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मानव संसाधन विकास मंत्रालयसीबीएसईप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना