लाइव न्यूज़ :

Maharashtra SSC Class 10th Results: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी, यहां देखें सबसे पहले

By स्वाति सिंह | Updated: June 8, 2019 12:35 IST

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE Result 2019) 10वीं के नतीजे शनिवार (8 जून) को घोषित करने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल महाराष्ट्र बोर्ड ने एक मार्च से 22 मार्च के बीच 10वीं की परीक्षा आयोजित करवाई थी।परिणाम देखने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in को लॉग इन करें।

Maharashtra SSC Class 10th results 2019: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा के नतीजे शनिवार (8 जून) को दोपहर एक बजे तक घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  mahresult.nic.inmahahsscboard.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस साल महाराष्ट्र बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा 1 से 22 मार्च 2019 के बीच आयोजित करवाई थी। इस परीक्षा में 17 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। वहीं, अगर बीते साल की बात करें तो MSBSHSE ने आठ जून को रिजल्ट घोषित किया था, जिसमें 89.41 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए थे और कुल 14 लाख, 56 हजार, 203 छात्र पास हुए थे। 

MSBSHSE 10th Result: ऐसे करें 10वीं का रिजल्ट चेक  

1- परिणाम देखने के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.inmahahsscboard.in को लॉग इन करें।

2- यहां कक्षा 10वीं रिजल्ट 2019 (SSC Result 2019 Maharashtra Board/ MH Class 10th Result 2019) के लिंक पर क्लिक करें। 

3- अब रोल नम्‍बर और नाम, पिता का नाम अंकित करें।

4-  इसके बाद रिजल्ट MSBSHSE 10th Result 2019 /MSBSHSE SSC Result 2019 आपके होमस्क्रीन पर होगा।

5- रिजल्ट Maharshtra SSC (class 10) Result 2019 डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें। 

जानिए कैसा रहा MSBSHSE 12th रिजल्ट?

महाराष्ट्र बोर्ड ने इस साल 28 मई को 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया था। फरवरी-मार्च महीने में हुई 12वीं की परीक्षा में 90.25 प्रतिशत लड़कियां सफल रहीं, जबकि लड़कों की सफलता का प्रतिशत 82.40 रहा। इस वर्ष कुल 85.88 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। परीक्षा के लिए 14,23,503 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 14,21,936 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और 12,21,159 ने सफलता हासिल की थी। विज्ञान संकाय में 92.60 छात्र विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि कला और वाणिज्य संकाय में यह प्रतिशत क्रमश: 76.45 और 88.28 रहा था। 

महाराष्ट्र बोर्ड के बारे में... महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) का गठन 1965 में किया गया। महाराष्ट्र बोर्ड राज्य के कक्षा एसएससी (कक्षा 10) और महाराष्ट्र एचएससी (कक्षा 12) के हर साल परीक्षाएं आयोजित कराता है। परीक्षाएं इस साल फरवरी-मार्च 2018 में आयोजित की गई थी। 

टॅग्स :महाएचएसएससीबोर्ड.इनएग्जाम रिजल्ट्समहाराष्ट्रमहाराष्ट्र एचएससी परिणाम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना