लाइव न्यूज़ :

2019 से JEE, NEET के छात्रों को मोदी सरकार देगी मुफ्त सरकारी कोचिंग, जानें कैसे उठाए इस स्कीम का फायदा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 30, 2018 13:42 IST

मोदी सरकार अगले साल से नीट, जेईई जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को मुफ्त में कोचिंग देने जा रही है। यानी अब प्राइवेट कोचिंग में जेईई और नीट की पढ़ाई करने के लिए मोटी रकम देने से छात्र बच सकते हैं।

Open in App

 नई दिल्ली, 30 अगस्त: NEET, JEE जैसे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए मोदी सरकार एक बड़ा तोहफा देने वाली है। मोदी सरकार अगले साल से नीट, जेईई जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को मुफ्त में कोचिंग देने जा रही है। यानी अब प्राइवेट कोचिंग में जेईई और नीट की पढ़ाई करने के लिए मोटी रकम देने से छात्र बच सकते हैं। यह ऐलान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने किया है। हाल ही में केंद्र सरकार ने जेईई, नीट जैसी कांपटीटिव एग्जाम आयोजित कराने वाले सीबीएसई बोर्ड से जिम्मेदारी लेकर एनटीए को सौंपा था। 

ऐसे होगी शुरुआत  

साल 2019 से एनटीए मुफ्त में सराकरी कोचिंग का काम चालू करेगी। एनटीए मुफ्त सरकारी कोचिंग की शुरुआत प्रक्टिस सेंटरों से करेगी। यानी शुरुआत में 2697 प्रैक्टिस सेंटरों को अगले सास टीचिंग सेंटरों में बदलेगी। हालांकि 8 सितंबर से ही इसका काम शुरू हो जाएगा।  मुफ्त सरकारी कोंचिग कराने से पहले डिजिटल तरीके से छात्रों को रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। खबरों के मुताबिक मई 2019 से टीचिंग सेंटरों में  टीचिंग प्रोसेस शुरु होगा। 

इन स्टेप्स में होंगे रजिस्ट्रेशन

 जेईई मेन में एडमिशन के लिए छात्रों पहले स्टेप में मॉक टेस्ट से गुजरना पड़ेगा।  रजिस्ट्रेशन छात्र मोबाइल ऐप और वेबसाइट के करा सकते हैं। यह ऐप या वेबसाइट एनटीए द्वाार जारी किया जाएगा। मॉक टेस्ट प्रैक्टिस सेंटरों में आयोजित होने वाले हैं। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक छात्रों को मॉक परीक्षाओं में स्लॉट पाने के लिए छात्रों को मोबाइल ऐप या फिर एनटीए की ऑफिशल वेबसाइट के जरिए रजिस्टर कराना होगा। रजिस्टर्ड छात्रों को ही मॉक परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा और नीट और यूजीसी नेट की मॉक परीक्षा दे सकते हैं। रिजल्ट आने के बाद सेंटर के टीचर छात्रों को उनकी गलतियां समझने और उन्हें सुधारने में मदद करेंगे।

गांव और शहरों से निकलेगा टैलेंट

मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि आग चलकर इन्हें प्रैक्टिस सेंटर न बनाकर टीचिंग सेंटर बना दिया जाए। इसमें छात्रों से कोई फीस नहीं लिया जाएगा। इससे गांव और शहर के टैलंटैड छात्रों को न केवल उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रवेश पाना आसान होगा बल्कि हमारी शिक्षा व्यवस्था भी सुधरेगी। एनटीए 1 सिंतबर को मोबाइल ऐप और वेबसाइट  को लॉन्च करेगी और उसी दिन एजेंसी UGC-NET 2018 और JEE-Main के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए प्रक्रिया शुरू करेगी। 

टॅग्स :नीटमानव संसाधन विकास मंत्रालयमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना