लाइव न्यूज़ :

JEE-NEET Exam 2020: दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने की केंद्र सरकार से JEE-NEET परीक्षाएं कैंसिल करने की मांग

By प्रिया कुमारी | Updated: August 23, 2020 11:23 IST

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से JEE-NEET परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा है मेरी केंद्र से विनती है कि पूरे देश में ये दोनो परीक्षाएं तुरंत रद्द करें और इस साल एडमिशन की वैकल्पिक व्यवस्था करे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से मांग की है कि JEE-NEET परीक्षाएं रद्द कर दें।उन्होंने ये भी कहा है JEE-NEET की परीक्षा के नाम पर लाखों छात्रों की ज़िंदगी से खेल रही है केंद्र सरकार।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से मांग की है कि JEE-NEET परीक्षाएं रद्द कर दें। मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि JEE-NEET की परीक्षा के नाम पर लाखों छात्रों की ज़िंदगी से खेल रही है केंद्र सरकार। मेरी केंद्र से विनती है कि पूरे देश में ये दोनो परीक्षाएं तुरंत रद्द करें और इस साल एडमिशन की वैकल्पिक व्यवस्था करे। अभूतपूर्व संकट के इस समय में अभूतपूर्व कदम से ही समाधान निकलेगा।

उन्होंने ये भी कहा है कि ये सोच कि केवल NEET-JEE परीक्षा ही एडमिशन का एकमात्र विकल्प है, बेहद संकुचित और अव्यवहारिक सोच है।  दुनिया भर में शिक्षण संस्थान एडमिशन के नए नए तरीक़े अपना रहे हैं, हम भारत में क्यों नहीं कर सकते? बच्चों की ज़िंदगी प्रवेश परीक्षा के नाम पर दांव पर लगाना कहाँ की समझदारी है?

मालूम हो NEET एग्जाम कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसे लेकर एक नोटिस जारी किया है। जिसे आप NEET के अधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। NEET 2020 की परीक्षा की तारीख 13 सितंबर तय की गई है, दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी।

एनटीए ने अपने नोटिस में कहा है क‍ि नीट 2020 के लिए जल्द ही अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों के रोल नंबर, टेस्ट सेंटर नंबर व पता, प्रश्न पत्र का माध्यम (भाषा), रिपोर्टिंग व एंट्री टाइम, परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने के समय की जानकारी रहेगी। एनटीए की ओर से परीक्षा केंद्रों की ल‍िस्ट जारी कर दी गई है।

टॅग्स :नीटमनीष सिसोदियादिल्लीनरेंद्र मोदीexam
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना