लाइव न्यूज़ :

JEE Main 2018: अच्छे इंजीनिरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए जेईई मेंस में छात्रों को लाना होगा 50% अंक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 17, 2018 17:19 IST

JEE Main 2018: आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, जेईई (मेन) के पेपर-1 का रिजल्ट और रैंक 30 अप्रैल तक घोषित किया जाएगा। यह आप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर लॉगइन कर देख सकते हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अप्रैलः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित कराई गई जेईई मेंस की परीक्षाओं के आंसर की जारी कर दी गई है। यह आंसर की भारत के कई संस्थाओं ने जारी किया है। ऐसे में जेईई मेंस के छात्रों की निगाहें अब रिजल्ट पर टिकी हुई है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, जेईई (मेन) के पेपर-1 का रिजल्ट और रैंक 30 अप्रैल तक घोषित किया जाएगा। यह आप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर लॉगइन कर देख सकते हैं।

एक ओर उम्मीदवार जहां अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो दूसरी ओर उम्मीदवारों को कट-ऑफ को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। खबर के मुताबिक जेईई मेन 2018 की परीक्षा में अगर उम्मीदवार 50 % अंक ले आते हैं तो उनके लिए अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज के दरवाजे खुल जाएंगे।  

बता दें कि अगर जेईई मेन के उम्मीदवार 50 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें न केवल अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला मिलेगा बल्कि वे एनआईटी प्रवेश परीक्षा के लिए भी क्वालिफाई कर जाएंगे। साथ ही आईआईटी जैसे नामी संस्थानों में नामांकन करने की उम्मीद बढ़ जाएगी। साल 2017 में जिन उम्मादवारों ने 30 से 45 %  तक अंक प्राप्त किए थे वे उम्मीदवार जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई हो गए। यही वजह है कि इस साल अगर उम्मीदवार 50 से 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लिए तो छात्र आईआईटी प्रवेश परीक्षा के लिए क्वालिफाई हो जाएंगे।  लाखों उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

सीबीएसई की ओर से आयोजित की गई परीक्षा में इस साल 10 लाख 43 हजार 739 उम्मीदवारों ने भाग लिया था और यह परीक्षा 112 शहरों में 1621 परीक्षा केंद्रों पर आयोजिक की गई थी। इन उम्मीदवारों में 6 लाख 46 हजार 814 पुरुष, 2 लाख 66 हजार 745 महिलाएं और 3 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सजेईईमेन.निक.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?