लाइव न्यूज़ :

आईआईटी दाखिले में बड़ी राहत: 75 फीसदी बोर्ड अंकों की अनिवार्यता खत्म, जेईई एडवांस क्वालीफाई करने पर खुलेगा रास्ता

By एसके गुप्ता | Updated: January 7, 2021 20:28 IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, ‘आईआईटी में दाखिले के लिये आईआईटी एडवांस परीक्षा की तिथि 3 जुलाई 2021 सुनिश्चित की गई है।’ उन्होंने कहा कि इस बार परीक्षा आईआईटी खडगपुर द्वारा आयोजित कराई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देआईआईटी में प्रवेश के लिये होने वाली जेईई-एडवांस परीक्षा 3 जुलाई को आयोजित की जाएगी।2.25 लाख छात्र जो जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालीफाई करते हैं।शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार शाम को सोशल मीडिया पर संवाद के दौरान यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः देश के सभी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में इंजीनियरिंग दाखिले के लिए बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार शाम को सोशल मीडिया पर संवाद के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 3 जुलाई को आईआईटी खड्गपुर जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन करेगा। अभी तक देश के 23 आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस क्वालिफाइड करने के साथ बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी अंकों का होना अनिवार्य होता था।

जिस कारण कई प्रतिभाशाली छात्र परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद भी दाखिले से वंचित रह जाते थे। पोखरियाल ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों को आईआईटी में दाखिला मिल सके, इसीलिए दाखिला नियमों में बदलाव करते हुए बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी अंकों की कैपिंग को हटा दिया गया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि जेईई मुख्य परीक्षा में देश भर से करीब आठ से साढे आठ लाख अभ्यार्थी परीक्षा में बैठते हैं। इसमें जेईई एड़वास परीक्षा के लिए 2 से 2.25 लाख छात्र क्वालीफाई होते हैं।

जेईई एडवांस परीक्षा देश के 23 आईआईटी में विभिन्न इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिले की प्रवेश परीक्षा होती है। सभी आईआईटी में कुल मिलाकर 20 हजार सीटे हैं और एनआईटी में 50 हजार सीटे हैं।  इन 70 हजार सीटों पर दाखिले के लिए छात्रों को 20 पर्सेंटाइल या 75 फीसदी बोर्ड परीक्षा के अंक लाने जरूरी होते थे।

लेकिन 75 फीसदी अंकों की कैपिंग हटने से ऐसे 2.25 लाख छात्र जो जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालीफाई करते हैं। नए बदलाव के तहत जेईई एडवांस परीक्षा क्वालीफाई करने वाले छात्रों के लिए प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के रास्ते खुल जाएंगे। अब जेईई एडवांस क्वालीफाई करने वाले ऐसे छात्र जो 12वीं कक्षा में पास हुए होंगे, उनको मेरिट के आधार पर सीट अलॉट होगी

टॅग्स :शिक्षा मंत्रालयरमेश पोखरियाल निशंकसीबीएसईजेईई एडवांसजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना