लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के कारण JEE Main के बाद JEE Advanced की परीक्षा के भी तारीख बदले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2019 16:09 IST

NTA जेईई मेंस पेपर-1 के नतीजे 30 अप्रैल को जारी करेगी वहीं, B.Arch की परीक्षा के नतीजे 15 मई को आएंगे।

Open in App

JEE Advanced 2019: जेईई की मुख्य परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव के बाद अब जेईई एडवांस्ड-2019 की परीक्षा की तारीखों में भी आम चुनाव के कारण बदलाव किया गया है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी (IIT) रुड़की ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि कर दी है। आईआईटी रुड़की ने बताया कि जेईई एडवांस परिक्षाएं जो पहले 19 मई को होने वाली थी वो अब 27 मई (सोमवार) को होंगी। 

आईआईटी रुड़की ने अपने बयान मे कहा, 'परीक्षा पहले 19 मई को होने वाली थी लेकिन इसी दिन लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के कारण इसकी तारीख 27 मई कर दी गई है। यह परीक्षा भारत और विदेश दोनों जगहों पर 27 मई को दो शिफ्ट में होगी। भारतीय समय के अनुसार पेपर- 1 (9.00 से 12.00 बजे तक) और पेपर- 2(14.00 से 17.00) के बीच आयोजित होंगे।

इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कराए जाने वाले जेईई मेंस की परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव हो चुका है। यह परीक्षा पहले 7 से 20 अप्रैल तक होने वाली थी लेकिन अब यह क्रमश: 7,8,9,10 और 12 अप्रैल को होगी। जो परीक्षार्थी जेईई मेंस परीक्षा इसमें सफल होंगे वे जेईई एडवांस की परीक्षा में बैठ सकते हैं। दोनों परीक्षा ऑनलाइन होगी। 

NTA जेईई मेंस पेपर-1 के  नतीजे 30 अप्रैल को जारी करेगी वहीं, B.Arch की परीक्षा के नतीजे 15 मई को आएंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। वैसे, jeeadv.ac.in पर जाकर फॉर्म भरा जा सकेगा।

उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए में 2600 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों और भारतीय और पीआईओ महिला उम्मीदवारों (सभी श्रेणियों) के लिए शुल्क 1300 रुपये है। विदेशी नागरिकों के लिए शुल्क 150 डॉलर है और सार्क देशों के नागरिकों के लिए यह शुल्क 75 डॉलर है। सभी शुल्कों पर अतिरिक्त जीएसटी लागू होगा।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना