लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: प्री-प्राइमरी के छात्रों को भारी बैग से मिला छुटकारा, कक्षा 2 तक के छात्रों को होमवर्क नहीं देने के भी निर्देश

By प्रिया कुमारी | Updated: April 17, 2020 11:07 IST

जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने गुरुवार को शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों निर्देश दिया है कि प्री-प्राइमरी के छात्रों को भारी बैग और किताबें स्कूल ले जाना अनिवार्य नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में प्री-प्राइमरी के छात्रों को भारी बैग और किताबें स्कूल ले जाना अनिवार्य नहीं है।नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के छात्रों के लिए कोई निर्धारित किताबें नहीं हैं।

जम्मू - कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने गुरुवार को शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के लिए अधिसूचना जारी कर कहा है कि प्री-प्राइमरी के छात्रों को भारी बैग और किताबें स्कूल ले जाना अनिवार्य नहीं है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव, असगर हसन सामून द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार,स्कूलों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वे कक्षा 2 तक के छात्रों को कोई होमवर्क न दें।

नए नियमों के तहत, स्कूलों के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करना है कि प्री-प्राइमरी के छात्रों को लंच बॉक्स के लिए हल्के बैग को छोड़कर किसी भी बैग को ले जाने के लिए नहीं कहा गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि क्लास 3 से 5 के लिए 3 किलोग्राम, क्लासेस 6 से 7 के लिए 4 किलोग्राम और कक्षा 8 और 9 के लिए 5 किलोग्राम और कक्षा 10 के लिए 5.5 किलोग्राम के हिसाब से स्कूल बैग का वजन तय किया गया है। पूर्व-प्राथमिक (नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी) स्तरों पर कोई औपचारिक पुस्तकें निर्धारित नहीं हैं। हालांकि, इन क्लास के छात्रों को अधिकतम दो नोटबुक और वर्क बुक प्रदान की जा सकती हैं, जिन्हें स्कूल में ही रखा जाना है।  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरप्राथमिक शिक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना