लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन के दौरान सरकार ने आईटीआई के छात्रों के लिए शुरू की ऑनलाइन क्लासेस

By भाषा | Updated: April 13, 2020 11:07 IST

लॉकडाउन के दौरान हो रहे परेशानियों के बीच भारत सरकार ने करीब 20 लाख आटीआई के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लासेस की शुरुआत की है। छात्रों को यहां ऑनलाइन पाठ्यक्रम संसाधन प्रशिक्षण महानिदेशालय के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के करीब 20 लाख छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की हैं। छात्रों को यहां ऑनलाइन पाठ्यक्रम संसाधन प्रशिक्षण महानिदेशालय के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

नयी दिल्ली: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के करीब 20 लाख छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की है। छात्रों तक यह ऑनलाइन पाठ्यक्रम संसाधन प्रशिक्षण महानिदेशालय के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) किया गया है।

इसके चलते लगभग हर तरह के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि हमने आईटीआई, प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के छात्रों के साथ-साथ इनके शिक्षकों और प्रशिक्षकों की पढ़ाई और प्रशिक्षण जारी रखने के लिए कई कदम उठाए हैं। इन कदमों के तहत छात्रों, शिक्षकों और प्रशिक्षकों को वीडियो पाठ्यक्रम, प्रश्नावली, परीक्षण टेस्ट और ई-शिक्षा सामग्री उपलब्ध करायी जाएगी। यह काम भारत स्किल पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। यह सामग्री मोबाइल पर चलने वाली इसकी एप पर भी उपलब्ध होगी।

ई-पाठ्यक्रमों में रोजगार क्षमता बढ़ाने वाले पाठ्यक्रम उपलब्ध है जैसे कि रिटेल, कृषि, परिधान, स्वास्थ्य सेवा, मोटर वाहन, पर्यटन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए व्यापार उन्मुख पाठ्यक्रम जैसे इंप्रेशन मैनेजमेंट, ग्राहक सेवा, डिजिटल और वित्तीय साक्षरता शामिल हैं। 

वहां के अधिकारी ने कहा कि सभी पोर्टलों और प्लेटफार्मों की पहुंच मुफ्त है। छात्र कुछ पाठ्यक्रमों में हासिल किए गए अपने कौशल पर डिजिटल बैज हासिल कर सकते हैं। बिना किसी रुकावट के उनकी शिक्षाओं और पाठ्यक्रमों के संपर्क में रखने में मदद करेंगे।

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना