लाइव न्यूज़ :

Gate 2020 Admit Card:गेट एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, पहचान पत्र सहित ये हैं जरूरी जानकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 09:23 IST

GATE एग्जाम के दौरान फिजिकल कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, घड़ी आदि ले जाने पर पाबंदी होगी। इस बार गेट परीक्षा का आयोजन IIT दिल्ली कर रही है। बता दें कि इस बार “Bio-medical engineering (BM)” का पेपर पहली बार गेट परीक्षा में शामिल किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगेट परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और कोई कोर्स में दाखिला दिया जाता है। इस परीक्षा का आयोजन 1, 2 और 8,9 फरवरी 2020 को किया जाएगा

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजिनियरिंग (GATE-गेट) परीक्षा 2020 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitd.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। गेट परीक्षा की बात करें तो इस परीक्षा का आयोजन 1, 2 और 8,9 फरवरी 2020 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जबकि दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। माना जा रहा है कि गेट परीक्षा का परिणाम 16 मार्च 2020 को जारी हो सकता है।

GATE 2020 admit cardगेट परीक्षा 2020 के एग्जाम हॉल में एडमिट कार्ड को एक A4 आकार की शीट पर इसका प्रिंटआउट लें. अब इसपर एक रंगीन फोटो चिपका लें। ध्यान रहे कि परीक्षा के दिन आपके पहचान पत्र पर लगी फोटो एडमिट कार्ड पर लगी फोटो से मिलनी चाहिए। गेट परीक्षा 2020 के एग्जाम हॉल में एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है अन्यथा आपको परीक्षा में बैठने से रोका जा सकता है।

बता दें कि एग्जाम के दौरान फिजिकल कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, घड़ी आदि ले जाने पर पाबंदी होगी। इस बार गेट परीक्षा का आयोजन IIT दिल्ली कर रही है। बता दें कि इस बार “Bio-medical engineering (BM)” का पेपर पहली बार गेट परीक्षा में शामिल किया जा रहा है।

गेट परीक्षा 25 विषयों के लिए ऑनलाइन होगी। गेट का स्कोर तीन साल के लिए मान्य होता है। गेट परीक्षा के जरिए उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और कोई कोर्स में दाखिला दिया जाता है। वहीं गेट स्कोर के जरिए गेल, एचएएल, आईओसीएल और ओएनजीसी, बीएचईएल कंपनियों में नौकरी का मौका भी मिलता है। गेट परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आईआईटी दिल्ली की वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

टॅग्स :examएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना