लाइव न्यूज़ :

Fact Check: सीबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षा की फर्जी डेटशीट हो रही है वायरल, मोदी सरकार ने छात्रों को किया सतर्क

By अनुराग आनंद | Updated: January 2, 2021 15:06 IST

तेजी से वायरल हो रहे इस डेटशीट के बारे में जानकारी होते ही नरेंद्र मोदी सरकार ने इस वायरल डेटशीट पर सफाई दी है। 

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई 10वीं 12वीं की परीक्षा 4 मई से शुरू होंगी और 10 जून तक चलेंगी। प्रैक्टिकल एग्जाम 1 मार्च से होंगे। आपको बता दें कि रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि जल्द ही छात्रों के लिए परीक्षा से संबंधित डेटशीट जारी कर दिए जाएंगे।

नई दिल्ली:सीबीएसई 10वीं 12वीं परीक्षा की तारीखों का ऐलान पिछले दिनों देश के शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की है। हालांकि, सरकार ने अभी डेटशीट जारी नहीं किए हैं। ऐसे में छात्रों को को डेटशीट का इंतजार है। 

इस बीच सोशल मीडिया पर एक फर्जी डेटशीट तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस डेटशीट के बारे में जानकारी होते ही नरेंद्र मोदी सरकार ने इस वायरल डेटशीट पर सफाई दी है। 

विद्यार्थी इस डेटशीट से गुमराह होने से बचें-

सरकार की तरफ से इस वायरल हो रहे डेटशीट को लेकर कहा गया है कि विद्यार्थी इस डेटशीट से गुमराह होने से बचें। इसके साथ ही भारत सरकार के प्रेस सूचना कार्यालय ने इस डेटशीट को फर्जी बताया है। सरकार की फैक्ट चैक ऑर्गेनाइजेशन पीआईबी फैक्ट चैक ( PIB Fact Check ) ने इस डेटशीट को पूरी तरह फेक करार दिया है। 

परीक्षा से पहले छात्र डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं-

बता दें कि देश भर के लाखों की संख्या में छात्र अब परीक्षा से पहले डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 4 मई से शुरू होने जा रही सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की विस्तृत डेटशीट (टाइम टेबल) आने पर ही विद्यार्थियों को पता लगेगा कि उनके किस विषय का पेपर किस दिन है। 

इस तरह के वायरल पोस्ट को जांचने के लिए तुरंत सरकारी वेबसाइट पर जाएं-

सीबीएसई ने कहा है कि समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा से संबंधित जानकारी दी जाती रहेगी। सोशल मीडिया समेत किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध जानकारी को तब तक सही नहीं माना जाना चाहिए जब तक कि वह जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध न हो।

सीबीएसई डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी की जाएगी। यहां से छात्र अपने परीक्षा से जुड़े किसी भी तरह की जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं। 

टॅग्स :सीबीएसईexamफैक्ट चेकरमेश पोखरियाल निशंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतबिहार विद्यालय परीक्षा समितिः 1,699 केंद्र और 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना