लाइव न्यूज़ :

DU Admissions 2019: डीयू एडमिशन पोर्टल पर अब तक 1.63 लाख से अधिक छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल्स

By भाषा | Updated: June 3, 2019 05:40 IST

Open in App

 दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दाखिला पोर्टल पर अब तक 1.63 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण करा लिया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

डीयू ने 30 मई को रात 8 बजे ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी। इसका समापन 14 जून को होगा और पहली कट-ऑफ सूची 20 जून को जारी होने की संभावना है। डीयू छात्रों और अभिभावकों की दुविधा को दूर करने के लिए ‘‘ओपन डे’’ का आयोजन करता है।

पहला ‘‘ओपन डे’’ 31 मई को आयोजित किया गया था और दूसरा सोमवार को विश्विद्यालय के उत्तरी परिसर में आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने कहा कि अब तक, 1,63,597 छात्रों ने पंजीकरण किया है और 78,066 ने भुगतान भी कर दिया है।

पंजीकरण प्रक्रिया के खत्म होने के करीब एक सप्ताह बाद विश्वविद्यालय कट ऑफ की घोषणा करेगा। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय विदेशी छात्रों के दाखिले के लिए अपने पोर्टल को 16 जून को फिर से खोलेगा । विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया पहले ही खत्म हो चुकी है । यह प्रक्रिया 22 फरवरी को शुरू हुई थी।

 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयएडमिशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

भारतDU Admission Rules Change: डीयू ने एडमिशन रूल को किया चेंज, इस साल प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए ये जानना जरूरी

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना