लाइव न्यूज़ :

DU ADMISSIONS 2019-20: इंतजार खत्म! दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी किया एडमिशन शेड्यूल, यहां पाएं पूरी जानकारी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 30, 2019 00:06 IST

DU ADMISSIONS 2019-20: विश्व विद्यालय की ओर से बुधवार (29 मई) को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वर्ष 2019-20 के लिए दाखिले की जानकारी दी गई। दाखिले की प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी। कुछ अन्य कोर्सेज के लिए दाखिले की प्रक्रिया 3 जून से शुरू होगी। सभी कोर्सेज के दाखिले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से होंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विश्विद्यालय में दाखिले के लिए इंतजार खत्म हुआ।30 मई शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया। ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

DU ADMISSIONS 2019-20: दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। विश्व विद्यालय की ओर से बुधवार (29 मई) को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वर्ष 2019-20 के लिए दाखिले की जानकारी दी गई। दाखिले की प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी। कुछ अन्य कोर्सेज के लिए दाखिले की प्रक्रिया 3 जून से शुरू होगी। सभी कोर्सेज के दाखिले ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से होंगे।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2019-20 के लिए अंडर ग्रेजुएट (UG), पोस्ट ग्रेजुएट (PG), एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम्स के लिए प्रवेश की घोषणा की गई है। विज्ञप्ति के मुताबिक सभी कैटेगरी और कोटा के योग्य उम्मीदवार पूरी तरह से ऑनलाइन आवेदन प्रकिया के तहत सभी प्रोग्राम्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। 

दाखिले से जुड़ी हर जानकारी के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट http://du.ac.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञप्ति के अनुसार, अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए 30 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स के लिए 3 जून से रजिस्ट्रेशन होंगे। 

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर सिक्यॉरिटी एंड लॉ के लिए रजिस्ट्रेशन 3 जून से शुरू होंगे। 

एमफिल और पीएचडी प्रोग्राम्स के लिए भी रजिस्ट्रेशन 3 जून से शुरू होंगे।

बता दें कि इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने का लंबा इंतजार छात्रों को करना पड़ा। पिछले वर्ष दाखिले की प्रक्रिया 15 को शुरू हो गई थी। 

डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर ऑफिस उम्मीदवारों को दाखिले की प्रक्रिया समझाने के लिए ओपन डे सेशन आयोजित करेगी। 

31 मई, 3 और 8 जून को सुबह 10 बजे से डेढ़ बजे तक दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपल में कॉन्फ्रेंस सेंटर के कमरा नंबर 5 ओपन डे सेशन चलेंगे।

वहीं, 4, 6, 7 और 10 जून को सुबह 10 बजे से डेढ़ बजे से ओपन सेशन कमला नेहरू कॉलेज, राजधानी कॉलेज, रामलाल आनंद कॉलेज, जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज और महाराजा अग्रसेन कॉलेज में ओपन डे सेशन आयोजित होंगे।

 

 

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना