लाइव न्यूज़ :

DU Admission 2019: यूजी कोर्स में एक सीट पर चार दावेदार, जानिए कब आएगा पहला Cut off 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2019 11:03 IST

DU Admission 2019: पिछले साल ग्रेजुएशन में 57 हजार सीटों पर  2,78,574 छात्रों ने आवेदन किये थे। वहीं, इस साल 63 हजार सीटों के लिए 2,58,388 छात्रों ने आवेदन किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचौथी कट ऑफ 15 जुलाई को आएगा और इसके आधार पर 17 जुलाई तक एडमिशन होगा।इस बार एमफिल-पीएचडी के लिए कुल 20,862 छात्रों ने आवेदन किया है। इसमें भी एक सीट पर 12 दावेदार है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। पिछले साल की तरह इस साल भी यूजी और पीजी कोर्स में एडमिशन के लिए छात्रों में सीटों को लेकर होड़ मची है। अंडरग्रेजुएट यानी यूजी की एक सीट पर चार छात्र दावेदारी ठोक रहे हैं, जबकि पिछले साल की तुलना में इस साल कम छात्रों ने आवेदन किया है। 

वहीं, बात पीजी कोर्स में एडमिशन की करें तो यहां एक सीट पर करीब 13 छात्र दावेदारी ठोक रहे हैं। हिंदुस्तान अखबार में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल ग्रेजुएशन में 57 हजार सीटों पर  2,78,574 छात्रों ने आवेदन किये थे। वहीं, इस साल 63 हजार सीटों के लिए 2,58,388 छात्रों ने आवेदन किए हैं। बता दें कि पिछली साल की अपेक्षा यह संख्या करीब 20 हजार कम है। 

इस बार एमफिल-पीएचडी के लिए कुल 20,862 छात्रों ने आवेदन किया है। इसमें भी एक सीट पर 12 दावेदार है।

जानिए कब आएंगे कट ऑफ- 

बता दें कि पहला कट ऑफ 28 जुन 2019 को जारी होगा। इस कटऑफ के आधार पर 28 जून से 1 जुलाई तक एडमिशन ले सकते हैं। वहीं, दूसरा कट ऑफ 4 जुलाई को जारी होगा। इसके आधार पर 6 जुलाई तक दाखिला होगा। तीसरा कट ऑफ 9 जुलाई को आएगा, इसके आधार पर 11 जुलाई तक एडमिशन होंगे। 

वहीं, चौथी कट ऑफ 15 जुलाई को आएगा और इसके आधार पर 17 जुलाई तक एडमिशन होगा। जबकि पांचवी कट ऑफ 20 जुलाई को जारी होगा। इसके आधार पर 23 जुलाई तक एडमिशन होंगे।    इन राज्यों से हुए इतने आवेदन 

दिल्ली -       111433उत्तर प्रदेश  - 49009हरियाणा    -    34501बिहार    -    15120राजस्थान    -    9897उत्तराखंड     -   5304मध्यप्रदेश    -    4699झारखंड -     4105केरल      -  3471पश्चिम बंगाल  -  2953

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालयएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना