लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय ने दिल्ली स्कूल ऑफ हेल्थ खोलने की घोषणा, हेल्थ पर रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

By प्रिया कुमारी | Updated: May 18, 2020 23:09 IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कोरोना संकट के बीच इंस्टिट्यूट ऑफ एमिनेंस (IoE) स्कीम के तहत दिल्ली स्कूल ऑफ हेल्थ खोलने की घोषणा की है। इसे पब्लिक हेल्थ पर रिसर्च को बढ़ावा देने की मकसद से इसे शुरू किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली यूनिवर्सिटी ने इंस्टिट्यूट ऑफ एमिनेंस (IoE) स्कीम के तहत दिल्ली स्कूल ऑफ हेल्थ खोलने की घोषणा की है।इस स्कूल के प्लान डिजाइन और अकैडमिक प्रोग्राम के मैनेजमेंट के लिए 11 मेंबर की एडवाइजरी काउंसिल भी बना दी गई है।

कोरोना महामारी के बीच जनशक्ति और अनुसंधान की आवश्यकता का हवाला देते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने इंस्टिट्यूट ऑफ एमिनेंस (IoE) स्कीम के तहत दिल्ली स्कूल ऑफ हेल्थ खोलने की घोषणा की है। नए स्कूल के हेड श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर और पद्मश्री आर. एन. के. बमेज़ई होंगे, जो पब्लिक हेल्थ के नामी एक्सपर्ट हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने अधिसूचना जारी किया। इस स्कूल के प्लान डिजाइन और  अकैडमिक प्रोग्राम के मैनेजमेंट के लिए 11 मेंबर की एडवाइजरी काउंसिल भी बना दी गई है।  इनमे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से लेकर एम्स, नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी के कई एक्सपर्ट शामिल हैं। फील्ड में काम कर रहे कई फेमस प्रोफेशनल इस एडवाइजरी काउंसिल में शामिल होंगे। एडवाइजरी काउंसिल के हेड प्रोफेसर के. श्रीनाथ रेड्डी होंगे,श्रीनाथ रेड्डी एम्स के कार्डियॉलजी डिपार्टमेंट के हेड रह चुके हैं। 

यूनिवर्सिटी का कहना है कि संक्रामक और असंक्रामक बीमारियों का पता लगाने, बचाव और उपचार के लिए लोगों को ट्रेन करना हमारी जिम्मेदारी है। वैज्ञानिक, तकनीकी और सामाजिक सप्लाई पर यह इंस्टिट्यूट फोकस करेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय को इंस्टिट्यूट ऑफ एमिनेंस का स्टेट एचआरडी मिनिस्ट्री से मिला है। जिसके तहत  पांच साल में एक हजार करोड़ रुपये के फंड की मदद दी जाएगी, इस स्कीम के तहत ही यह स्कूल खोला जाएगा। 

यूनिवर्सिटी का मानना है कि 'हेल्थ फॉर ऑल' के मिशन के साथ दिल्ली स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ भारत की तुरंत जरूरत है ताकि इस फील्ड के क्वालिफाइड लोग मिल सकें और रिसर्च हो सके। इसे पब्लिक हेल्थ पर रिसर्च को बढ़ावा देने की मकसद से इसे शुरू किया जा रहा है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली यूनिवर्सिटी कट ऑफदिल्ली विश्वविद्यालयकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना