लाइव न्यूज़ :

CBSE 10th, 12th Exam: सीबीएसई की शेष परीक्षाएं होंगी या नहीं, 25 जून को सुप्रीम कोर्ट में होगा फैसला

By सुमित राय | Updated: June 23, 2020 15:50 IST

केंद्र सरकार और सीबीएसई ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर 12वीं कक्षा की एक से 15 जुलाई के बीच होने वाली शेष परीक्षाओं पर बुधवार को कोई निर्णय लिया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई की एक से 15 जुलाई के बीच होने वाली शेष बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने के विषय पर बातचीत अंतिम चरण में है।सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई 25 जून यानि गुरुवार के लिए स्थगित कर दी।

केंद्र सरकार जल्द ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईसीएसई) से संबद्ध स्कूलों के लिए शेष बोर्ड परीक्षा आयोजित करने पर निर्णय लेगी। सरकार अपना निर्णय सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश करेगी, जो दोनों बोर्डों द्वारा शेष परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में सुनवाई कर रही है।

केंद्र सरकार और सीबीएसई ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर 12वीं कक्षा की एक से 15 जुलाई के बीच होने वाली शेष परीक्षाओं को रद्द करने के विषय पर बातचीत अंतिम चरण में है और बुधवार को इस बारे में कोई निर्णय लिया जा सकता है।

गुरुवार को होगी मामले की अगली सुनवाई

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ से कहा कि सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) छात्रों की चिंता से वाकिफ हैं और इस मुद्दे पर अधिकारी शीघ्र निर्णय लेंगे। मेहता ने पीठ से मामले को एक दिन के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया और कहा कि वह उच्चतम न्यायालय को अधिकारियों के निर्णय से अवगत कराएंगे। मेहता की दलीलें सुनने के बाद पीठ ने मामले की सुनवाई 25 जून यानि गुरुवार के लिए स्थगित कर दी। पीठ में न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना भी शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट में बोर्ड एग्जाम मामले की सुनवाई 25 जून को होगा। (फाइल फोटो)

अभिभावकों की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कुछ छात्रों के अभिभावकों की याचिका पर सुनवाई कर रही है। याचिका में सीबीएसई को पूर्व में ली गई परीक्षाओं के आधार पर परिणाम घोषित करने और इसे शेष विषयों के आंतरिक मूल्यांकन अंकों के औसत के आधार पर तय करने के निर्देश देने की मांग की गई है।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई 12वी रिजल्टसुप्रीम कोर्टभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

पाठशाला अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब