लाइव न्यूज़ :

CTET December 2019: सीटेट परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं? जल्दी करें, इस दिन आवेदन प्रक्रिया हो रही खत्म, ऐसे करें आवेदन

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 11, 2019 15:35 IST

फीस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन फीस जमा करने के लिए ई-चालान भरना होगा और ऑनलाइन फीस डेबिट या क्रेडिट कार्ड से दी जा सकेगी।

Open in App
ठळक मुद्देCTET December 2019 परीक्षा के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं, जानेंCTET December 2019 परीक्षा के लिए फीस कैसे जमा करनी है और आवेदन का तरीका क्या है, सबकुछ यहां जानें

CTET December 2019: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के अगले हफ्ते तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। CTET December 2019 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2019 तय की गई है। इस दिन आधीरात के बाद आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। आवेदन के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2019 है। इस दिन दोपहर के साढ़े तीन बजे तक फीस जमा की जा सकेगी।

फीस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन फीस जमा करने के लिए ई-चालान भरना होगा और ऑनलाइन फीस डेबिट या क्रेडिट कार्ड से दी जा सकेगी। उम्मीदवारों को जमा की गई आवेदन फीस का सत्यापन 25 सितंबर 2019 करा लेना होगा।

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, सीबीएसई उम्मीदवारों को 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2019 तक अपने आवेदन पत्र में विवरणों को सही करने का अवसर देगा। 8 दिसंबर को होने वाली CTET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा।

CTET December 2019 के परिणाम परीक्षा खत्म होने के 6 हफ्तों के भीतर जारी किए जाएंगे। कक्षा 1 से लेकर आठवीं तक पढ़ाने के लिए शिक्षक पात्रता योग्यता अनिवार्य है। CTET परीक्षा में दो पेपर होते हैं। उम्मीदवार एक पेपर दे सकता है या अपनी योग्यतानुसार दोनों पेपर दे सकता है। पहला पेपर कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक के बच्चों पढ़ाने के लिए होता है और दूसरा कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए। परीक्षा ओएमआर-आधारित है और इसमें ऑब्जेक्टिव प्रश्न होते हैं। 

ऐसे करें आवेदन

CBSE CTET की आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जाएं।Apply Online लिंक पर क्लिक करें।अपना लॉगिन अकाउंट बनाएं और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और एप्लीकेशन नंबर नोट करना न भूलें।अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।आपको पेमेंट गेटवे के लिए डायरेक्ट किया जाएगा। परीक्षा फीस ई-चालान, डेबिट, क्रेडिट या नेट बैंकिंग के जरिये भरें।आगे के लिए कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट लेकर रखना न भूलें।

टॅग्स :एजुकेशनकेंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर