लाइव न्यूज़ :

कोरोना लॉकडाउन: UGC ने विश्वविद्यालय छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर शुरू करने का दिया निर्देश

By भाषा | Updated: April 6, 2020 14:25 IST

यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने कुलपतियों को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ राष्ट्रीय लॉकडाउन के दौरान, कोविड-19 के समय और बाद में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य तथा मनो-सामाजिक चिंताओं पर गौर करना भी उतना ही जरूरी है।’’

Open in App
ठळक मुद्देUGC ने छात्रों के लिए स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर शुरू करने का निर्देश दिया है।UGC ने कहा, 'विश्वविद्यालय और कॉलेजों को मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू करनी चाहिए।

नयी दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के दौरान छात्रों की मनो-सामाजिक चिंताओं को दूर करने के लिए मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर शुरू करने का निर्देश दिया है।

यूजीसी के सचिव रजनीश जैन ने कुलपतियों को लिखे पत्र में कहा, ‘‘ राष्ट्रीय लॉकडाउन के दौरान, कोविड-19 के समय और बाद में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य तथा मनो-सामाजिक चिंताओं पर गौर करना भी उतना ही जरूरी है।’’

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘ इसलिए, मौजूदा स्थिति में छात्रों में उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य और अन्य मुद्दों को लेकर तनाव या अवसाद जैसी समस्याओं से निपटने के लिए विश्वविद्यालय और कॉलेजों को मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन शुरू करनी चाहिए। इस हेल्पलाइन पर नियमित रूप से नजर रखी जाए और काउंसलर तथा संकाय सदस्यों द्वारा उसको प्रबंधित किया जाए। ’’

जैन ने कहा, ‘‘ "विश्वविद्यालय छात्रावास वार्डन और वरिष्ठ संकाय के नेतृत्व में छात्रों के लिए कोविड-19 सहायता समूह भी बनाया जाए, जो मदद की दरकार रखने वाले दोस्तों और सहपाठियों पहचान करे। ’’ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान मानिसक स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना कर रहे छात्रों के लिए टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 08046110007 शुरू किया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना