लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा 10 जुलाई से, विरोध शुरू, जेएनयू कुलपति बोले-सितंबर में परीक्षाएं सही

By एसके गुप्ता | Updated: July 7, 2020 20:05 IST

यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए जुलाई में होने वाली परीक्षाओं को अब सितंबर में आयोजित करने की गाइडलाइन जारी की है। जिसमें निर्णय विश्वविद्यालयों पर छोड़ा है कि वह चाहें तो ऑनलाइन, चाहे तो ऑफलाइन या फिर अपनी सुविधा अनुसार परीक्षा का आयोजन कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाईकोर्ट में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की ओर से नेत्रहीन छात्रों का पक्ष रखते हुए याचिका दायर की गई है। डीयू ने कोर्ट में दाखिल हलफनामें में 10 जुलाई से परीक्षाएं आयोजित करने की बात कही है फिलहाल मामले में सुनवाई अब 9 जुलाई को होगी।गृह मंत्रालय की ओर से सितंबर में परीक्षाओं की अनुमति देने और स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइड लाइन का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में 10 जुलाई से होने वाली परीक्षाओं का विरोध हो रहा है और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति ने यूजीसी की नई गाइडलाइन के तहत गृह मंत्रालय के आदेश पर सितंबर में परीक्षाएं आयोजित करने को बेहतर रणनीति बताया है।

यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों में अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए जुलाई में होने वाली परीक्षाओं को अब सितंबर में आयोजित करने की गाइडलाइन जारी की है। जिसमें निर्णय विश्वविद्यालयों पर छोड़ा है कि वह चाहें तो ऑनलाइन, चाहे तो ऑफलाइन या फिर अपनी सुविधा अनुसार परीक्षा का आयोजन कर सकते हैं। लेकिन छात्रों की ओर से लगातार परीक्षा आयोजन को लेकर विरोध जताया जा रहा है।

दिल्ली हाईकोर्ट में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों की ओर से नेत्रहीन छात्रों का पक्ष रखते हुए याचिका दायर की गई है कि इन छात्रों के हित की ओर विश्वविद्यालय प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया है। डीयू ने कोर्ट में दाखिल हलफनामें में 10 जुलाई से परीक्षाएं आयोजित करने की बात कही है फिलहाल मामले में सुनवाई अब 9 जुलाई को होगी।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की सिफारिशों पर गृह मंत्रालय की ओर से सितंबर में परीक्षाओं की अनुमति देने और स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइड लाइन का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। क्योंकि कोरोना के भय को लेकर छात्रों ने अपनी सुरक्षा को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय को लिखा है।

इसमें ऑनलाइन परीक्षाओं में इंटरनेट कनेक्टीविटी की परेशानी का जिक्र भी किया गया है। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि डीयू में 26 मई को हुए एक सर्वे में 85 फीसदी छात्रों ने ओपन बुक ऑनलाइन परीक्षा पर विरोध जताया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन द्वारा कराए गए इस सर्वे में 52 हजार छात्रों ने भाग लिया था। इसमें छात्रों ने बड़ी वजह खराब इंटरनेट कनेक्शन को बताया था। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसदिल्ली यूनिवर्सिटी कट ऑफजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना